{"_id":"69c3a5059f0a1b3c080d6df0","slug":"how-to-get-rid-of-constipation-subah-pet-saaf-nahi-ho-hai-kya-karen-2026-03-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tips For Digestion: सुबह पेट साफ नहीं हुआ तो ये नुस्खे आजमाकर देख लें, मिल सकता है आराम!","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Tips For Digestion: सुबह पेट साफ नहीं हुआ तो ये नुस्खे आजमाकर देख लें, मिल सकता है आराम!
Thu, 26 Mar 2026 08:13 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 26 Mar 2026 08:13 PM IST
सार
How To Get Rid From Constipation: अगर सुबह आपका भी पेट साफ नहीं होता है तो एक बार कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर ट्राई कर लें। यहां इस बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
अगर पेट साफ नहीं होता तो क्या करें?
- फोटो : अमर उजाला
How To Get Rid From Constipation: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं आम होती जा रही हैं। कई लोग सुबह उठने के बाद पेट साफ न होने की समस्या से परेशान रहते हैं, जिसे कब्ज भी कहा जाता है। ये समस्या छोटी लग सकती है, लेकिन लंबे समय तक बनी रहे तो यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है।
अगर पेट साफ नहीं होता तो क्या करें?
- फोटो : Adobe stock
गुनगुना पानी पीना
- सुबह उठते ही खाली पेट गुनगुना पानी पीना सबसे आसान और असरदार उपायों में से एक है।
- यह आंतों को सक्रिय करता है और पाचन तंत्र को “जागने” का संकेत देता है।
- नियमित रूप से यह आदत अपनाने से कब्ज की समस्या धीरे-धीरे खत्म हो सकती है।
अगर पेट साफ नहीं होता तो क्या करें?
- फोटो : इंस्टाग्राम
नींबू और शहद
- गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीना एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है।
- नींबू पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है, जबकि शहद आंतों को लुब्रिकेट करता है।
- इससे मल त्यागना आसान होता है और पेट हल्का महसूस होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर पेट साफ नहीं होता तो क्या करें?
- फोटो : इंस्टाग्राम
फाइबर युक्त आहार
- फाइबर पाचन तंत्र के लिए बेहद जरूरी होता है।
- फल (जैसे पपीता, सेब), हरी सब्जियां, ओट्स, दलिया और चिया सीड्स का नियमित सेवन करने से कब्ज की समस्या में काफी सुधार आता है।
विज्ञापन
अगर पेट साफ नहीं होता तो क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
रात में त्रिफला का सेवन
- आयुर्वेद में त्रिफला को पाचन के लिए बहुत लाभकारी माना गया है।
- यह तीन औषधियों (आंवला, हरड़, बहेड़ा) का मिश्रण होता है।
- रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ लेने पर यह आंतों को साफ करता है और सुबह पेट आसानी से साफ होता है।