फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर की सफाई के दौरान इन जगहों को साफ करना न भूलें, वरना हो जाएंगे बीमार

Sun, 10 Mar 2019 10:29 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sun, 10 Mar 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
how to clean sink handle remote in easy way
Cleaning services - फोटो : Social media

घर की सफाई हम हर रोज करते हैं। इस दौरान सामने नजर आने वाली गंदगी को हम तुरंत साफ कर देते हैं। पर हमारे ही घर में कई ऐसे जगहें होती हैं जहां हम बहुत ही कम सफाई करते हैं। ऐसे में उन जगहों पर ढेर सारे किटाणु जमा हो जाते हैं और उन जगहों को हम पूरे दिन अपने हाथों से छूते रहते हैं, जिससे वहां जमी हुई गंदगी से पनप रहे बैक्टीरिया हमारे संपर्क में आते हैं और हम बीमार होते हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर के किन जगहों की बार-बार सफाई करनी चाहिए। 

how to clean sink handle remote in easy way
Cleaning - फोटो : file photo

किचन का सिंक
किचन में मौजूद सिंक का इस्तेमाल झूठे बर्तनों को धोने में इस्तेमाल करते हैं। बर्तन धोने के बाद अक्सर हम सिंक की सफाई करना भूल जाते हैं। किचन के सिंक में बर्तन धोते समय तरह-तरह की गंदगी जमा हो जाती है, जिससे वहां बहुत जल्द ही बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इसलिए हर दूसरे दिन सिंक की सफाई करते रहें। 

how to clean sink handle remote in easy way
Cleaning - फोटो : file photo

किचन में बर्तन धोते समय हम सभी स्पंज का इस्तेमाल करते हैं। स्पंज को कई लोग साफ नहीं करते हैं और उसी से बर्तन धोते रहते हैं। ऐसे में स्पंज में बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं जो साफ बर्तनों में भी पनपने लगते हैं। इसलिए बर्तन धोने वाले स्पंज की हमेशा सफाई करें। स्पंज की सफाई के लिए पहले उसे माइक्रोवेव में रखें फिर सूखने के बाद उसे साबुन से धो लें। इससे स्पंज पर जमे बैक्टीरिया निकल जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to clean sink handle remote in easy way
Cleaning - फोटो : file photo

हैंडल
दरवाजे पर लगे हैंडल को हम दिन भर छूते रहते हैं। घर में रहने वाले सदस्यों के अलावा भी बाहरी लोग दरवाजे का हैंडल छूते रहते हैं। इससे बाहर से भी बैक्टीरिया हैंडल पर जम जाते हैं। सफाई के दौरान अक्सर हम सभी दरवाजे का हैंडल साफ करना भूल जाते हैं। इससे हैंडल पर लगा बैक्टीरिया हमारे हाथों के संपर्क में आ जाता है। इससे हमें बीमार होने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए दरवाजे के हैंडल को बराबर साफ करें। हैंडल साफ करने के लिए एक कपड़े को वाइट विनेगर में भिंगो लें और उससे हैंडल को अच्छी तरह से पोंछ दें। 

विज्ञापन
how to clean sink handle remote in easy way
watching tv

रिमोट
घर के सभी सदस्य किसी न किसी हाथ से रिमोट छूते रहते हैं। फिर चाहे टीवी का रिमोट हो या कार का। दिनभर में कई लोग रिमोट को छूते रहते हैं। इससे रिमोट पर बैक्टीरिया जमने लगते हैं। इसलिए रिमोट की नियमित रूप से सफाई करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed