{"_id":"6ab61012ec556972ab065c09","slug":"how-periods-tell-about-women-health-doctor-explain-in-hndi-2026-09-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिलाएं ध्यान दें: पीरियड के ये संकेत दे सकते हैं सेहत से जुड़ी समस्या का इशारा, डॉक्टर से जानें पूरी बात","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
महिलाएं ध्यान दें: पीरियड के ये संकेत दे सकते हैं सेहत से जुड़ी समस्या का इशारा, डॉक्टर से जानें पूरी बात
Fri, 25 Sep 2026 12:33 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:33 PM IST
सार
What Your Period Says About Your Health: हर महिला को ये समझने की जरूरत है कि पीरियड की वजह से वो अपनी सेहत का हाल पता लग सकी है। डॉक्टर इस बारे में क्या कहते हैं, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
पीरियड्स में ये बदलाव न करें नजरअंदाज
- फोटो : AI
What Your Period Says About Your Health: महिलाओं की सेहत में पीरियड्स को अक्सर सिर्फ मासिक धर्म के तौर पर देखा जाता है, जबकि इसमें होने वाले बदलाव शरीर की सेहत से जुड़ी कई जरूरी बातें बता सकते हैं। पीरियड्स का समय पर न आना, ब्लीडिंग में बदलाव या दर्द का बढ़ जाना जैसी समस्याएं कई महिलाओं को परेशान करती हैं।
पीरियड्स में ये बदलाव न करें नजरअंदाज
- फोटो : Freepik.com
लगातार अनियमित पीरियड्स
कभी-कभार पीरियड्स की तारीख आगे-पीछे होना सामान्य हो सकता है। तनाव, यात्रा या दिनचर्या में बदलाव भी इसका कारण बन सकते हैं। लेकिन अगर लंबे समय तक पीरियड्स अनियमित रहें, तो PMOS या थायरॉइड जैसी स्थितियों की जांच की जरूरत पड़ सकती है।

बहुत ज्यादा ब्लीडिंग
अगर पीरियड्स के दौरान सामान्य से काफी ज्यादा रक्तस्राव हो रहा है या लंबे समय तक ब्लीडिंग बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लंबे समय तक ज्यादा ब्लीडिंग होने से शरीर में आयरन की कमी और एनीमिया की समस्या हो सकती है।

अचानक बहुत कम ब्लीडिंग या पीरियड्स बंद होना
पीरियड्स का अचानक हल्का हो जाना या कुछ समय के लिए बंद होना कई कारणों से हो सकता है। गर्भावस्था, तेजी से वजन कम होना, पर्याप्त पोषण न मिलना, अत्यधिक व्यायाम और हार्मोनल बदलाव इसके संभावित कारणों में शामिल हो सकते हैं।
पीरियड्स का अचानक हल्का हो जाना या कुछ समय के लिए बंद होना कई कारणों से हो सकता है। गर्भावस्था, तेजी से वजन कम होना, पर्याप्त पोषण न मिलना, अत्यधिक व्यायाम और हार्मोनल बदलाव इसके संभावित कारणों में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
पीरियड्स में ये बदलाव न करें नजरअंदाज
- फोटो : Freepik.com
पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा दर्द
हल्का दर्द या ऐंठन पीरियड्स के दौरान आम हो सकती है। लेकिन अगर दर्द इतना ज्यादा हो कि काम, नींद या एक्सरसाइज प्रभावित होने लगे और बार-बार दर्द की दवा लेने की जरूरत पड़े, तो डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। एंडोमेट्रियोसिस, एडेनोमायोसिस या फाइब्रॉइड जैसी स्थितियों में भी ज्यादा दर्द हो सकता है।