फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: नमक कितना जरूरी और कितनी मात्रा में जरूरी? क्या आपको है इसकी जानकारी

Mon, 06 May 2024 06:39 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 06 May 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
how much salt in a day is normal why too much salt is bad for your health
कितनी मात्रा में नमक जरूरी - फोटो : istock

नमक और चीनी दोनों की अधिकता को सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। ज्यादा चीनी खाने से मोटापा बढ़ने और डायबिटीज जैसी समस्याओं का खतरा रहता है, वहीं नमक की अधिकता ब्लड प्रेशर बढ़ाने के साथ हृदय रोगों के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती है। इस लेख में हम जानेंगे कि नमक खाना क्यों जरूरी है और इसकी अधिकता शरीर को किस तरह से नुकसान पहुंचा सकती है?



आहार विशेषज्ञ बताते हैं, नमक में सोडियम नाम का घटक होता है, जो शरीर में द्रव के संतुलन को बनाए रखने और मांसपेशियों-तंत्रिकाओं को कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए बहुत आवश्यक है। आहार में सोडियम की कमी होने के कारण ब्लड प्रेशर लो होने, संतुलन से संबंधित समस्याओं के बढ़ने के साथ कई अन्य प्रकार की दीर्घकालिक बीमारियों का भी जोखिम हो सकता है।

यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ आहार में सोडियम की मात्रा संतुलित रखने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कि हमारे शरीर को कितनी मात्रा में सोडियम की जरूरत होती है? 

how much salt in a day is normal why too much salt is bad for your health
नमक की मात्रा - फोटो : freepik.com

सोडियम भी है जरूरी

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, व्यक्ति की सेहत के आधार पर उसके लिए सोडियम की आवश्यकताओं में अंतर हो सकता है। ज्यादातर लोगों के लिए दिन में 2300 मिलीग्राम की मात्रा में सोडियम को पर्याप्त माना जाता है, वहीं जिन लोगों को ब्लड प्रेशर या हृदय रोगों की समस्या होती है उनके लिए विशेषज्ञों ने 1500 मिलीग्राम की मात्रा निर्धारित की है। यानी दिन में एक चम्मच नमक का सेवन पर्याप्त है।

नमक की दैनिक मात्रा का मतलब सिर्फ भोजन में शामिल नमक से ही नहीं है बल्कि चिप्स, नमकीन और अन्य चीजों में भी नमक की मात्रा होती है, इसके सेवन को भी कंट्रोल किया जाना चाहिए।

how much salt in a day is normal why too much salt is bad for your health
लो सोडियम की समस्या - फोटो : istock

नमक से बिल्कुल दूरी बनाना ठीक नहीं

माना जाता है कि अगर आप नमक खाते हैं तो इसके कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, इससे बचने के लिए ज्यादातर लोग नमक से बिल्कुल दूरी बना लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि ऐसा करके आप बड़ी समस्याएं मोल ले सकते हैं? अगर आप नमक की मात्रा बिल्कुल कम कर देते हैं तो इससे लो सोडियम की शिकायत हो सकती है, जिसके कारण मांसपेशियों में कमजोरी, ऐंठन, खड़े होने पर चक्कर आने, ऊर्जा में कमी-थकान जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
how much salt in a day is normal why too much salt is bad for your health
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : istock

ज्यादा नमक खाने से भी बचें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं निर्धारित मात्रा से अधिक सोडियम के भी कई नुकसान हो सकते हैं। सामान्य से अधिक मात्रा में सोडियम के कारण न सिर्फ ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है साथ ही ये हाइपरनेट्रेमिया का जोखिम भी बढ़ा सकती है। हाइपरनेट्रेमिया के गंभीर लक्षणों में मस्तिष्क की शिथिलता बढ़ने, भ्रम, दौरे पड़ने कोमा तक का खतरा हो सकता है। अध्ययनों में पाया गया है कि जो लोग अधिक मात्रा में नमक खाते हैं उनमें हार्ट अटैक जैसी जानलेवा समस्याओं का जोखिम भी अधिक हो सकता है।

विज्ञापन
how much salt in a day is normal why too much salt is bad for your health
संतुलित रखें नमक की मात्रा - फोटो : istock

इन बातों का रखें ध्यान

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि 49 देशों की 22 फीसदी से अधिक आबादी सामान्य से अधिक मात्रा में नमक खा रही है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नमक के सेवन को कम करना जरूरी है। इसके अलावा दिनभर में भरपूर मात्रा में पानी पीते रहने से भी नमक की अतिरिक्त मात्रा को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। अधिक नमक के कारण होने वाले दुष्प्रभावों को कम करने के लिए आहार में फाइबर वाली चीजों की मात्रा को बढ़ाने की भी सलाह दी जाती है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed