फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: शरीर के लिए सिर्फ नुकसानदायक ही नहीं, जरूरी भी है वसा का सेवन, ये चीजें हैं अच्छा स्रोत

Mon, 23 Aug 2021 02:52 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 23 Aug 2021 02:52 PM IST
विज्ञापन
how much fat is essential for body, good source of healthy fats
शरीर के लिए वसा की आवश्यकता (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

तमाम अध्ययनों में आप सुन चुके होंगे कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फैट वाली चीजों का सेवन कम करना चाहिए। वहीं जिन लोगों का वजन अधिक होता है, उन्हें विशेषरूप से फैट युक्त आहार से परहेज करने की सलाह दी जाती है। पर क्या वास्तव में वसा शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक है? क्या शरीर को वसा की आवश्यकता बिल्कुल भी नहीं होती है? स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यह सोच गलत है, जिस तरह से शरीर के लिए अन्य पोषक तत्वों का सेवन आवश्यक होता है, उसी तरह से वसा भी शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है। जोड़ों को चिकनाई प्रदान करने से लेकर शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रबंधित करने तक वसा बेहद आवश्यक भूमिका मिभाता है। हालांकि इसका सेवन संयमित मात्रा में किया जाना चाहिए।


स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को दैनिक आहार में हेल्दी फैट वाले आहार को जरूर से शामिल करना चाहिए। विटामिन ए, डी और ई के अवशोषण के साथ आंखों और हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में स्वस्थ वसा की आवश्यकता होती है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं।

how much fat is essential for body, good source of healthy fats
हेल्दी फैट वाले आहार का ही करें सेवन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

स्वस्थ वसा और अस्वस्थ वसा में क्या अंतर है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वसा मुख्यरूप से दो प्रकार के होते हैं- संतृप्त वसा और ट्रांस वसा। हार्वर्ड विश्वविद्यालय के अध्ययन के अनुसार संतृप्त वसा शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। साल 2015 में अध्ययनों की समीक्षा के दौरान वैज्ञानिकों ने संतृप्त वसा को हृदय रोगों से जोड़कर बताया था। शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला कि आहार में संतृप्त वसा की जगह पॉलीअनसेचुरेटेड वसा का सेवन करके हृदय रोग के जोखिम को कम किया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं, कि स्वस्थ वसा के लिए किन आहार का सेवन किया जा सकता है?

how much fat is essential for body, good source of healthy fats
चिया सीड है बेहद फायदेमंद - फोटो : pixabay

चिया सीड हो सकती हैं अच्छा विकल्प
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं चिया सीड कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। करीब 28 ग्राम चिया सीड से 8.71 ग्राम स्वस्थ वसा प्राप्त किया जा सकता है।, जिसमें से अधिकांश ओमेगा-3 फैटी एसिड से बने होते हैं। वास्तव में चिया बीज ओमेगा-3 के सर्वोत्तम आहारों में से एक माना जा सकता है। साल 2014 में किए गए एक अध्ययन से पता चलता है कि चिया सीड के आटे का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में काफी मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how much fat is essential for body, good source of healthy fats
खाएं डार्क चॉकलेट - फोटो : istock

डार्क चॉकलेट खाने से मिल सकता है लाभ
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डार्क चॉकलेट को स्वस्थ वसा का अच्छा स्रोत माना जा सकता है। डार्क चॉकलेट में करीब 11 फीसदी फाइबर होता है और इससे आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर और मैंगनीज का दैनिक आवश्यकताओं का 50 फीसदी प्राप्त किया जा सकता है। डार्क चॉकलेट फ्लेवोनोइड एंटीऑक्सिडेंट से भी समृद्ध माने जाते हैं। एक परीक्षण से पता चलता है कि कोको पाउडर में ब्लूबेरी पाउडर की तुलना में और भी अधिक एंटीऑक्सिडेंट होते हैं।

विज्ञापन
how much fat is essential for body, good source of healthy fats
सेहत के लिए फायदेमंद है अंडे खाना - फोटो : Social media

अंडे भी हैं सेहत के लिए फायदेमंद
स्वास्थ्य विशेषज्ञ वैसे को पूरे अंडे के सेवन को अस्वस्थ मानते हैं, इसका कारण है कि इसकी जर्दी में कोलेस्ट्रॉल और वसा की मात्रा अधिक होती है। एक अंडे में 212 मिलीग्राम तक कोलेस्ट्रॉल हो सकता है। हालांकि हालिया अध्ययन में वैज्ञानिक कहते हैं अंडे में मौजूद कोलेस्ट्रॉल, रक्त में कोलेस्ट्रॉल को प्रभावित नहीं करता है। अंडे का सेवन प्रोटीन के मामले में बेहतर माना जाता है।


--------------
स्रोत और संदर्भ: 
Good Fats, Bad Fats, and Heart Disease

अस्वीकरण नोट: यह लेख तमाम मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed