How Many Steps Walk in A Day: स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक सक्रियता जरूरी है। इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज कर सकते हैं लेकिन अगर आप एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं तो वाॅक को अपने रूटीन में शामिल करें। रोजाना पैदल चलने की आदत शारीरिक सक्रियता को बढ़ाती है, साथ ही कई स्वास्थ्य लाभ दिलाती है। पैदल चलने के कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। जैसे हृदय स्वास्थ्य बेहतर बनता है। वजन घटाने में मदद मिलती है। हड्डियों की मजबूती, मानसिक स्वास्थ्य और जोड़ों का स्वास्थ्य बेहतर होता है।
Steps Count: पैदल चलने से होते हैं शरीर को गजब के फायदे, जानें एक दिन में कितने कदम चलना चाहिए
बहुत ज्यादा पैदल चलने से नुकसान भी हो सकता है या कितना फायदा हो सकता है? आइए जानते हैं स्वास्थ्य लाभ के लिए एक दिन में कितने कदम पैदल चलना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन में कितने कदम चलना चाहिए?
एक दिन में लगभग 10000 कदम चलने की सलाह दी जाती है। 10000 कदम लगभग 7 से 8 किलोमीटर की दूरी के बराबर होती है। हालांकि व्यक्ति की आयु, स्वास्थ्य और फिटनेस के स्तर पर पैदल चलने की क्षमता पर भी ये निर्भर करता है।
सामान्य तौर पर 10000 कदम पैदल चलना अच्छे स्वास्थ्य बनाए रखने में सहायक होता है। इससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है। साथ ही वजन घटाने में मदद मिलती है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी पैदल चलना लाभकारी है।
शुरुआत में कितने कदम चलें?
हालांकि अगर आप वाॅक करने की शुरुआत कर रहे हैं और ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं तो पहले ही दिन से 10000 कदम चलकर शरीर पर अधिक दबाव न बनाएं। शुरुआत में 5000 से 7000 कदम का लक्ष्य बनाएं। धीरे-धीरे कदमों की संख्या बढ़ाने का प्रयास करें।
बुजुर्गों को कितना पैदल चलना चाहिए?
इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर वृद्ध व्यक्ति वाॅक पर जा रहे हैं तो उनके लिए 4000 से 6000 कदम पर्याप्त हो सकते हैं। अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार ही पैदल चलना चाहिए। वृद्ध शरीर 10000 कदम पैदल चलने के लिए सक्षम नहीं होता, ऐसे में क्षमता का ध्यान रखें।
वजन घटाने के लिए कितने कदम चलना चाहिए?
वहीं जो लोग वजन घटाने के उद्देश्य से या फिट रहने के लिए जीवनशैली में सक्रियता को बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें 12000 से 15000 कदम चलने का प्रयास करना चाहिए। वजन कम करने के लिए सुबह 30 मिनट टहलें। लंच ब्रेक या रात के खाने के बाद 15-30 मिनट टहलें।
-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।