फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: त्वचा पर इतने घंटे जिंदा रह सकता है कोरोना वायरस, शरीर के तापमान का भी असर

Thu, 08 Oct 2020 10:30 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 08 Oct 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
How long Coronavirus Survive On Human Skin, Covid 19 Sars cov 2 virus may alive on surfaces
कोरोना वायरस को लेकर हुए कई शोध हुए हैं - फोटो : Pixabay

कोरोना महामारी का संक्रमण देश और दुनिया में हर दिन बढ़ रहा है। इस महामारी पर नियंत्रण के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इस वायरस की प्रकृति से लेकर प्रभाव और इलाज के उपायों पर भी शोध हो रहे हैं। कोरोना वायरस को लेकर हुए कई शोध हुए हैं, जिनमें यह बताया जा चुका है कि कपड़े, लकड़ी, धातु आदि विभिन्न तरह की सतहों पर वायरस कितनी देर तक रह सकता है। लेकिन ज्यादातर शोधों में यह बात सामने नहीं आई थी कि यह वायरस इंसानों की त्वचा पर कितनी देर जीवित रहता है। अब जापान के वैज्ञानिकों ने भी इस विषय में शोध किया है और हाथों की साफ-सफाई को लेकर सलाह भी दी है। 

How long Coronavirus Survive On Human Skin, Covid 19 Sars cov 2 virus may alive on surfaces
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्रयोगशाला परीक्षण के जरिए वैज्ञानिकों ने इन्फलुएंजा और कोरोना वायरस के त्वचा पर ठहरने का तुलनात्मक अध्ययन किया है। शोध के हवाले से वैज्ञानिकों ने नतीजा निकाला है कि हमारी त्वचा कोरोना वायरस की सबसे बड़ी वाहक हो सकती है। जापान की क्योटो प्रीफेक्चरल यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिसिन ने अपनी रिसर्च में यह भी दावा किया है कि इंफ्लुएंजा-ए की तुलना में कोरोना वायरस चार गुना अधिक समय तक जिंदा रह सकता है। 

How long Coronavirus Survive On Human Skin, Covid 19 Sars cov 2 virus may alive on surfaces
कोरोना वायरस - फोटो : पिक्साबे

इस शोध के लिए फॉरेंसिक अटॉप्सी के जरिए इंसान की त्वचा के नमूने लिए गए। त्वचा की कोशिकाओं को कोरोना वायरस और इंफ्लुएंजा-ए के नमूनों के साथ मिक्स किया गया। शोध में सामने आया कि स्किन पर फ्लू का वायरस करीब दो घंटे तक जिंदा रहा, जबकि कोरोना वायरस नौ घंटे तक जिंदा रहा। यह इतने समय तक स्किन पर कैसे जिंदा रह लेता है, इसका पता नहीं लगाया जा सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How long Coronavirus Survive On Human Skin, Covid 19 Sars cov 2 virus may alive on surfaces
कोरोना वायरस - फोटो : iStock

शोधकर्ताओं के मुताबिक जब नमूनों में रेस्पिरेट्री टैक्ट से लिया गया म्यूकस डाला गया तो कोरोना वायरस 11 घंटे तक जिंदा रहा। हालांकि इन पर  80 फीसदी अल्कोहल वाला हैंड सैनेटाइजर का प्रयोग करने पर वायरस 15 सेकंड के अंदर खत्म हो गए। शोध में बताया गया कि त्वचा पर वायरस का इतने समय के लिए रहना खतरे को बढ़ाता है। इसलिए साबुन से हाथों को कम से कम 20 सेकंड के लिए धोना जरूरी है।

विज्ञापन
How long Coronavirus Survive On Human Skin, Covid 19 Sars cov 2 virus may alive on surfaces
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि इंफ्लुएंजा-ए वायरस के मुकाबले कोरोना का संक्रमण फैलने का खतरा अधिक है। सीडीसी की गाइडलाइन के मुताबिक, 60 से 95 फीसदी तक एल्कोहल वाले सैनेटाइजर से कम से कम 20 सेकंड तक हाथों को सैनिटाइज करना जरूरी है। या फिर साबुन-पानी से हाथों को धोना जरूरी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed