Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ अलर्ट: घुटनों में दर्द को हल्के में न लें, शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ सकता है असर

Fri, 06 Nov 2026 11:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 06 Nov 2026 11:00 AM IST
सार

घुटनों का दर्द के पीछे चोट, गठिया, ऑस्टियोआर्थराइटिस और बढ़ते वजन जैसे कारण हो सकता है। लंबे समय तक दर्द रहने से चलने-फिरने की क्षमता प्रभावित होती है और कूल्हों व पैरों की मांसपेशियों पर भी दबाव पड़ सकता है। 

विज्ञापन
how Knee Pain Affect Other Parts of Your Body Simple Lifestyle Changes to prevent this
हड्डियों में समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

घुटनों में दर्द की समस्या अब सिर्फ बुजुर्गों की दिक्कत नहीं रह गई है, कम उम्र के लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, लाइफस्टाइल की गड़बड़ी, शारीरिक गतिविधियों में कमी के साथ अधिक वजन और मोटापा ने इसके खतरे को काफी बढ़ा दिया है। चोट के कारण भी कम उम्र के लोग भी इससे परेशान हो रहे हैं। वैसे तोघुटनों में दर्द कुछ दिनों में ठीक हो जाता है, लेकिन अगर आपको ये समस्या ऑस्टियोआर्थराइटिस या जोड़ों से जुड़ी कोई दूसरी बीमारी की वजह से है तो परेशानी लंबे समय तक परेशान करती रह सकती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, घुटनों का काम सिर्फ शरीर का वजन संभालना नहीं है, बल्कि चलने, दौड़ने, उठने-बैठने और सीढ़ियां चढ़ने जैसी गतिविधियों में भी इनकी अहम भूमिका होती है। ऐसे में लगातार दर्द रहने से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो सकती है।

आइए जानते हैं घुटनों में दर्द क्यों होता है और इससे बचाव के लिए क्या करना चाहिए।

Trending Videos
how Knee Pain Affect Other Parts of Your Body Simple Lifestyle Changes to prevent this
गठिया और जोड़ों में दर्द की समस्याएं - फोटो : Freepik.com

क्या आप भी दर्द से रहते हैं परेशान?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, घुटनों में लगातार दर्द रहने से चलने-फिरने में दिक्कत होने लगती है। दर्द से बचने के लिए अक्सर लोग चलते समय अपने शरीर का वजन एक तरफ ज्यादा डालने लगते हैं। इससे चलने का तरीका बदल सकता है। इसके अलावा एक तरफ भार डालने से कूल्हों, जांघों तथा पैरों की मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव भी पड़ सकता है।
 

  • ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी स्थितियों में समय के साथ जोड़ों की कार्यक्षमता प्रभावित हो जाती है। इसलिए लंबे समय तक बने रहने वाले दर्द को सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
how Knee Pain Affect Other Parts of Your Body Simple Lifestyle Changes to prevent this
घुटनों के लिए व्यायाम - फोटो : Amarujala.com/AI

घुटनों के लिए शारीरिक गतिविधियां जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, नियमित शारीरिक गतिविधियां घुटनों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से क्वाड्रिसेप्स और हैमस्ट्रिंग जैसी मांसपेशियां मजबूत होती हैं। ये मांसपेशियां घुटने के जोड़ को सहारा देती हैं और उसकी स्थिरता बनाए रखने में मदद करती हैं।
 

  • अगर आप नियमित रूप से जिम नहीं जा सकते तो वॉक करना, हल्की साइकिलिंग या डॉक्टर की सलाह से हल्के स्तर के व्यायाम भी कर सकते हैं।
  • ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर घुटनों में तेज दर्द या सूजन रहती है तो ज्यादा तीव्रता वाले व्यायाम नहीं करना चाहिए। इससे दर्द और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how Knee Pain Affect Other Parts of Your Body Simple Lifestyle Changes to prevent this
घुटनों में दर्द की समस्या - फोटो : Freepik.com

घुटनों को ठीक रखने के लिए इन बातों को भी जान लीजिए

शरीर का बढ़ा हुआ वजन घुटनों पर अतिरिक्त दबाव डालता है। इससे चलने और सीढ़ियां चढ़ने जैसी गतिविधियों में परेशानी बढ़ सकती है।
 

  • मोटापा ऑस्टियोआर्थराइटिस का एक महत्वपूर्ण जोखिम कारक भी है। वजन कंट्रोल रखने से घुटनों पर पड़ने वाला दबाव कम होता है और जोड़ों की सेहत बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • गलत फिटिंग वाले जूते और लंबे समय तक ऊंची हील पहनने से भी चलने का तरीका प्रभावित हो सकता है। इससे पैरों और घुटनों पर दबाव बढ़ सकता है। 
  • ऐसे जूते चुनें जो आरामदायक हों, पैरों को पर्याप्त सपोर्ट दें और सही फिटिंग के हों। 
  • गठिया या घुटनों में दर्द की समस्या वाले लोगों को जूतों के चयन में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।


डॉक्टर कहते हैं, अगर घुटनों में लगातार दर्द, सूजन, लालिमा या चलने में परेशानी बनी रहती तो डॉक्टर से जांच जरूर कराएं। समय पर जांच और सही देखभाल से समस्या को गंभीर होने से रोकने में मदद मिल सकती है।





--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed