फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Study: सिर्फ नमक ही नहीं, अधिक मात्रा में चीनी भी हृदय के लिए हानिकारक, ये स्ट्रोक का भी बढ़ा देती है खतरा

Tue, 23 Jan 2024 07:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 23 Jan 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
how high sugar is dangerous for the heart know added sugar side effects in hindi
sugar - फोटो : amarujala

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मौजूदा समय में तेजी से बढ़ती अधिकतर क्रोनिक बीमारियों के लिए आहार में गड़बड़ी को प्रमुख कारण पाया गया है। जो चीजें शरीर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रही हैं, उनमें नमक और चीनी का ज्यादा सेवन प्रमुख है। जो लोग अधिक मात्रा में नमक-सोडियम का सेवन करते हैं, उनमें हार्ट की बीमारियों-हार्ट अटैक होने का खतरा अधिक हो सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि सिर्फ नमक ही नहीं, अधिक मात्रा में चीनी का सेवन भी हार्ट की समस्याओं को बढ़ाने वाला हो सकता है?



चीनी के अधिक सेवन को मुख्यरूप से डायबिटीज के प्रमुख कारकों में से एक माना जाता रहा है। पर यह आपमें हृदय रोगों के खतरे को भी बढ़ाने वाली हो सकती है। हाल में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने अधिक चीनी के सेवन के हानिकारक स्वास्थ्य प्रभावों को लेकर अलर्ट किया है। सभी लोगों के लिए इसपर ध्यान देना आवश्यक हो जाता है।

how high sugar is dangerous for the heart know added sugar side effects in hindi
चीनी का ज्यादा सेवन हानिकारक - फोटो : iStock

अधिक मात्रा में चीनी हो सकती है हानिकारक

बीएमसी मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित शोध में कहा गया है कि आहार में अधिक मात्रा में शर्करा (चीनी या फिर ऐसी चीजें जिसमें सफेद प्रोसेस्ड चीनी मिलाई जाती है) इसके अधिक सेवन से हृदय रोगों और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। सिर्फ नमक ही नहीं, चीनी का भी अधिक सेवन करना आपमें हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ाने वाली हो सकती है। किसी भी रूप में चीनी के अधिक सेवन से बचना जरूरी है। 

how high sugar is dangerous for the heart know added sugar side effects in hindi
हार्ट की समस्याएं - फोटो : iStock

अध्ययन में क्या पता चला?

यूनाइटेड किंगडम में 37 से 73 वर्ष की आयु के 1.10 लाख से अधिक लोगों की खाने की आदतों पर आधारित आंकड़ों का अध्ययन किया गया, जिसके स्वास्थ्य परिणामों को लगभग नौ वर्षों तक ट्रैक किया गया था। शोध के परिणामों से पता चला कि चीनी का अधिक सेवन किसी व्यक्ति में हृदय रोगों का जोखिम 6% और स्ट्रोक के खतरे को 10% तक बढ़ाने वाली हो सकती है।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ता और अध्ययन के लेखक कोडी वाटलिंग कहते हैं, प्रतिभागियों द्वारा खाई जाने वाली चीनी का सबसे आम रूप प्रोसेस्ड चीना और मिष्ठान्न था। कुछ लोगों ने कुकीज, शर्करायुक्त पेस्ट्री के माध्यम से भी शर्करा का सेवन किया था। फलों और सब्जियों में प्राकृतिक रूप से पाई जाने वाली शर्करा को हानिकारक नहीं माना जाता है और उसे इस विश्लेषण से बाहर रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
how high sugar is dangerous for the heart know added sugar side effects in hindi
बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा - फोटो : Pixabay

हृदय रोग या स्ट्रोक का खतरा

शोधकर्ता वाटलिंग ने कहा कि जिन लोगों में हृदय रोग या स्ट्रोक का खतरा सबसे अधिक पाया गया, उन्होंने प्रतिदिन लगभग 95 ग्राम चीनी का सेवन किया था। तुलनात्मक रूप से, अमेरिकी दिशानिर्देश सुझाव देते हैं कि ऐडेड शुगर की मात्रा दैनिक कैलोरी के 10% से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पोषण विभाग के प्रोफेसर वाल्टर विलेट कहते हैं, चीनी-मीठे पेय पदार्थों से परहेज करना शायद सबसे महत्वपूर्ण चीज है जो हम कर सकते हैं। ये डायबिटीज और हार्ट दोनों के खतरे को कम करने में मददगार हो सकती है।

विज्ञापन
how high sugar is dangerous for the heart know added sugar side effects in hindi
शुगर का कम करें सेवन - फोटो : iStock

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शर्करा वाली चीजों के सेवन के कारण शरीर में वसा का अधिक संचय होने लगता है, जो रक्त के प्रवाह को बाधित करने वाली समस्या हो सकती है इससे हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। बहुत अधिक चीनी का सेवन करने से रक्तचाप बढ़ने का भी जोखिम रहता है जो हार्ट की समस्याओं के प्रमुख कारकों में से एक है।

शरीर के लिए शर्करा युक्त खाद्य-पेय पदार्थ के नुकसान देखे गए हैं, जिस सफेद चीनी का हम सेवन करते हैं वह सबसे हानिकारक हो सकती है। इसकी जगह पर गुड़ जैसे वैकल्पिक चीजों का सेवन करना लाभकारी हो सकता है।



--------------
स्रोत और संदर्भ
Associations between types and sources of dietary carbohydrates and cardiovascular disease risk

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed