फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: आहार का भी मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है असर, इन चीजों के सेवन से मिलता है लाभ

Sun, 11 Dec 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 11 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
How Does Diet Affects Mental Health, Know what Foods To eat to keep brain healthy
मानसिक स्वास्थ्य को कैसे ठीक रखें? - फोटो : istock

पिछले एक दशक के डेटा पर ध्यान दिया जाए तो इससे पता चलता है कि वैश्विक स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। विशेषकर कोरोना महामारी के बाद यह जोखिम काफी तेजी से बढ़ गया है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि बच्चों और युवाओं में भी इसका खतरा बढ़ रहा है। मनोरोग विशेषज्ञों का कहना है कि महामारी के बाद से जिस तरह से लोगों में चिंता-अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम देखा जा रहा है, इसको लेकर सभी लोगों को गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वस्थ मन के बिना स्वस्थ शरीर की कल्पना नहीं की जा सकती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए दिनचर्या, आहार को स्वस्थ रखने की सलाह दी जाती है। विशेषज्ञों ने पाया कि आहार का मानसिक स्वाथ्य पर विशेष असर होता है। इसमें सुधार कर लिया जाए तो चिंता-तनाव जैसे विकारों के जोखिम को काफी हद तक तक कम किया जा सकता है। कुछ प्रकार की चीजों को इस तरह के समस्याओं को बढ़ाने वाला भी पाया गया है।

आइए जानते हैं कि मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए किन चीजों के सेवन को शोधकर्ताओं ने लाभकारी पाया है? इसे आहार का हिस्सा जरूर बनाएं।

How Does Diet Affects Mental Health, Know what Foods To eat to keep brain healthy
आहार पर विशेष ध्यान की जरूरत - फोटो : iStock

साबुत अनाज से कई प्रकार के लाभ

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पाया कि आहार में साबुत अनाज की मात्रा बढ़ाना मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार की सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है। बीन्स, सोया, ओट्स जैसी चीजें सेहत को बेहतर बनाए रखने में काफी मददगार हो सकती हैं। साबुत अनाज के रूप में वर्गीकृत खाद्य पदार्थों में जटिल कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो ग्लूकोज का  धीरे-धीरे उत्पादन करते हैं जिससे शरीर को निरंतर ऊर्जा प्राप्त होती रहती है और इसका मानसिक-शारीरिक दोनों प्रकार से लाभ हो सकता है।

How Does Diet Affects Mental Health, Know what Foods To eat to keep brain healthy
एवोकाडो से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : istock

एवोकाडो के फायदे

एवोकाडो को कई प्रकार के विटामिन्स और आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है जिसके शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हैं। अध्ययनों में पाया गया है कि इस फल में पाया जाने वाला ल्यूटिन, मस्तिष्क के कार्यों को ठीक रखने और तंत्रिकाओं से संबंधित जोखिमों को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। स्ट्रोक के खतरे से बचाने के साथ याददाश्त और एकाग्रता को बढ़ावा देने में भी इसके लाभ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
How Does Diet Affects Mental Health, Know what Foods To eat to keep brain healthy
पालक से होने वाले फायदे - फोटो : pixabay

पालक को बनाएं आहार का हिस्सा

पालक और अन्य पत्तेदार साग आपके मस्तिष्क को फोलिक एसिड की आवश्यक मात्रा प्रदान करते हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि पालक का सेवन चिंता-अवसाद के लक्षणों को कम करने में भी लाभकारी हो सकता है। अनिद्रा के जोखिम को कम करने और वृद्ध लोगों को डेमेंशिया से बचाने में भी पालक के सेवन की आदत लाभकारी हो सकती है।

विज्ञापन
How Does Diet Affects Mental Health, Know what Foods To eat to keep brain healthy
ऑलिव ऑयल के फायदे - फोटो : Pixabay

ऑलिव ऑयल का करें सेवन

खाने के तेल के रूप में ऑलिव ऑयल के सेवन को न सिर्फ हृदय को स्वस्थ रखने वाला पाया गया है, साथ ही मानसिक स्वास्थ्य में भी इसके लाभ हैं। इस तेल में पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो अल्जाइमर रोग से जुड़े प्रोटीन के प्रभाव को कम करने में मदद करता है। यह सीखने और याददाश्त में सुधार करने में भी मददगार है। मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के साथ कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए भी ऑलिव ऑयल का सेवन आपके लिए फायदेमंद है।



-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed