फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: हृदय के साथ पैरों और बालों के लिए भी नुकसानदायक है हाई कोलेस्ट्रॉल, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Sat, 05 Feb 2022 07:47 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 05 Feb 2022 07:47 PM IST
विज्ञापन
how cholesterol affects the legs and hair growth, high cholesterol symptoms
हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण बालों की समस्या - फोटो : iStock

अध्ययनों में हृदय के स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले जिन कारकों को सबसे गंभीर माना जाता है, कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा हुआ स्तर उनमें से एक है। कोलेस्ट्रॉल सामान्य तौर पर एक तरह का ब्लड फैट होता है जो शरीर में स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण में महत्वूर्ण भूमिका निभाता है। पर कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाना सेहत के लिए कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है, जिसमें हृदय रोग सबसे गंभीर माना जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना हृदय के साथ-साथ आपके पैरों और बालों के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का असर आपके पैरों और बालों को प्रभावित हो सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण पेरिफेरल आर्टरी डिजीज (पीएडी) होने का खतरा बढ़ जाता है। इस स्थिति में आपके पैरों और बालों पर नकारात्मक असर देखा जा सकता है। आमतौर पर इन लक्षणों पर हम ध्यान नहीं देते हैं लेकिन इससे गंभीर समस्याओं का संकट बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल के पैरों और बालों पर क्या नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं, साथ ही इससे किस तरह से बचाव किया जा सकता है?

how cholesterol affects the legs and hair growth, high cholesterol symptoms
कोलेस्ट्रॉल के कारण पैरों में दिक्कत - फोटो : getty images

पैरों में देखे जा सकते हैं ऐसे लक्षण
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पेरिफेरल आर्टरी डिजीज शरीर में धीरे-धीरे विकसित होती है। इसके बढ़ने पर शरीर में कुछ ऐसे लक्षण हो सकते हैं, जिनमें आपको तत्काल चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता है। इंग्लैंड की नेशनल हेल्थ सर्विस की रिपोर्ट के मुताबिक इससे संबंधित लक्षणों को लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है।

  • नाखूनों का कमजोर होना और आसानी से टूटना।
  • पैरों में कमजोरी और सुन्नता।
  • पैरों में घाव और छाले होना जो आसानी से ठीक नहीं होते हैं।
  • त्वचा के रंग में परिवर्तन जैसे त्वचा का पीला या नीला पड़ना।
  • पैरों की मांसपेशियों में सिकुड़न।
  • चलते समय पैरों में दर्द होना।
how cholesterol affects the legs and hair growth, high cholesterol symptoms
कोलेस्ट्रॉल के कारण प्रभावित हो सकता है बालों का विकास - फोटो : iStock

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण बालों की सेहत पर असर
अध्ययनों से पता चलता है कि हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण हृदय और पैरों की समस्याओं के साथ बालों की सेहत से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल का स्तर बालों के रोम की रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करके बालों के विकास में बाधा उत्पन्न कर सकता है। ऐसी स्थिति में बालों की कमजोरी और बालों के झड़ने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यही कारण है कि बालों की सेहत को भी हमें गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how cholesterol affects the legs and hair growth, high cholesterol symptoms
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के करें उपाय - फोटो : Pixabay

हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के प्रयास करें
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अगर आहार और जीवनशैली को ठीक कर लिया जाए तो कोलेस्ट्रॉल के प्रबंधन में आसानी हो सकती है। इसके अलावा व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करके इसे कम या नियंत्रण में लाया जा सकता है। हमेशा ध्यान रखें कि हम जीवनशैली को जितना स्वस्थ रखेंगे इसका सेहत पर सीधा असर होता है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने के लिए कई तरह की चीजों के सेवन को भी फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन
how cholesterol affects the legs and hair growth, high cholesterol symptoms
स्वस्थ आहार का करें सेवन - फोटो : iStock
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए क्या खाएं?

हार्वर्ड विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों के मुताबिक अध्ययनों में कई खाद्य पदार्थों में ऐसे गुण देखे गए हैं जिनका सेवन करके बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को आसानी से कम करने में मदद मिल सकती है। नमकीन, वसायुक्त और शर्करा युक्त चीजों के सेवन को सीमित करें। इसकी जगह पर पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थों की मात्रा को बढ़ाना चाहिए। हाई डायट्री फाइबर युक्त चीजों का सेवन बढ़ाकर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed