गर्भवती महिला से उसके बच्चों को कोरोना संक्रमण हो सकता है या नहीं, इसको लेकर कुछ शोध अध्ययन हो चुके हैं। इन अध्ययनों में स्पष्ट हो चुका है कि कोरोना पीड़ित गर्भवती महिला से उसके बच्चों को संक्रमण का कोई खतरा नहीं है। अमेरिका के एक ताजा मामले में भी यह प्रमाणित हुआ है, जहां कोरोना महामारी को मात देकर एक महिला ने तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। अमेरिका के टेक्सास प्रांत के ह्यूस्टन शहर में कोरोना से लंबी लड़ाई के बाद वह तीन बच्चों की मां बनी। महिला कोरोना से संक्रमित थी और उसके गर्भ में तीन शिशु पल रहे थे। कोरोना से जूझते हुए वह ठीक भी हुई और गर्भ के 32वें सप्ताह में तीन स्वस्थ बच्चों को भी सुरक्षात्मक तरीके से जन्म दिया।
{"_id":"5f043a96b90d40107730231d","slug":"houston-mom-gives-birth-triplets-beat-coronavirus-a-pregnant-woman-became-mother-after-beating-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जीत की कहानी: महामारी को मात देकर तीन स्वस्थ बच्चों की मां बनी मैगी, जानें उनका अनुभव","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना से जीत की कहानी: महामारी को मात देकर तीन स्वस्थ बच्चों की मां बनी मैगी, जानें उनका अनुभव
Wed, 08 Jul 2020 10:09 AM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus
- फोटो : Instagram
कोरोना वायरस संक्रमण काल में गर्भवती (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : social media
- अस्पताल में भर्ती होने के समय मैगी नाम की यह महिला 28 हफ्ते यानी करीब सात माह की गर्भवती थी। टेक्सास के महिला अस्पताल ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर इस केस के बारे में बताया है। महिला आठ मई यानी मदर्स डे को अस्पताल में भर्ती हुई थी, ताकि उसकी और उसके बच्चों की उचित निगरानी हो सके। भर्ती होने के 48 घंटे के बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
संक्रमण काल में गर्भवती (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pexels
- अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों के मुताबिक, मैगी के स्वास्थ्य की चिंता उसे तो थी ही, अस्पताल प्रबंधन को भी थी। मैगी अपने गर्भ में पल रहे तीनों बच्चों के लिए भी चिंतित थी और खुद के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से अपने पति और अपने पांच वर्षीय बेटे के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंतित थी। हालांकि नर्स और चिकित्सक इस बात का ध्यान रख रहे थे। मैगी के पति भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और मैगी के अस्पताल आने-जाने में असमर्थ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भ में जोखिम भरी स्थिति (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Instagram@HrituRoy
- मैगी की कोविड जांच पांच बार हुई, जिनमें से तीन बार रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि बाद के दो बार रिपोर्ट निगेटिव आई। चार जून को मैगी के गर्भ में एक जोखिम भरी स्थिति बनी। जांच के दौरान पता चला कि गर्भनाल एक शिशु के गले में लिपटा हुआ था। ऐसी स्थिति में बच्चे को पेट में सांस लेने में तकलीफ होती और उसकी मौत भी हो सकती थी। ऐसे में डॉक्टरों ने उसे बताया कि उसकी सी-सेक्शन सर्जरी उसी दिन होगी।
विज्ञापन
गर्भावस्था (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
- इसके लिए मैगी को नर्स ने तैयार किया और उसी फैमिली ने भी इसके लिए हामी भरी। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, मैगी याद करते हुए कहती हैं कि सुबह के करीब चार बजे उसके पिता ने उसे फोन किया और दोनों ने ईश्वर से प्रार्थना की। एक नर्स ने उसे कसकर गले लगाया और आश्वस्त किया कि सब ठीक होगा।