फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्यादा होमवर्क मिलने से बच्चे हो रहे "डिप्रेशन" का शिकार, जानें क्या कहता है शोध

Sun, 01 Sep 2019 11:49 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sun, 01 Sep 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
homework can be responsible for bad health of your children
- फोटो : pixa

आजकल के समय में बच्चों पर पढ़ाई का सबसे ज्यादा भार रहता है। बच्चे अपना पूरा दिन स्कूल के काम में ही बिता देते हैं , लेकिन क्या आपको पता है कि स्कूल द्वारा दिये गये काम की वजह से आपके बच्चे पर क्या असर पड़ता है। सही मायने में देखा जाये तो इस वजह से आपके बच्चे की सेहत पर काफी असर पड़ता है। छोटे बच्चे भी अपना पूरा दिन होमवर्क करने में ही बिता देते हैं। बच्चों में होमवर्क की वजह से बेहद तनाव रहता है ,क्योंकि अगर होमवर्क वक्त से नहीं किया गया तो स्कूल में उन्हें दंड दिया जाएगा। इसी तनाव के चलते बच्चे अक्सर सर दर्द ,मायूसी,अकेलेेपन जैसी  बीमारी के चपेट में आ जाते हैं। 


 
homework can be responsible for bad health of your children
- फोटो : pixa

शोधकर्ताओं ने बताया है कि छोटे बच्चों के लिए होमवर्क का समय सिर्फ दस मिनट ही रहना चाहिए। अगर वह अगर वह इससे ज्यादा समय देते हैं, तो वह कहीं न कहीं अपने आप को परेशानी में डाल सकते हैं। वहीं बड़े बच्चों के लिए होमवर्क का समय दो घंटे है। इससे ज्यादा अगर समय दिया जाये तो यह उनके लिए फायदेमंद साबित नहीं होगा। 

homework can be responsible for bad health of your children
- फोटो : pixa

बड़े बच्चे भी होमवर्क की वजह से बेहद दुखी रहती हैं। होमवर्क के चलते वह अपने टेलेंट को कहीं पीछे छोड़ देते हैं , क्योंकि उनका पूरा वक्त तो सिर्फ होमवर्क करने में  निकल जाता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
homework can be responsible for bad health of your children
- फोटो : pixa

बात की जाए तनाव की तो 70 प्रतिशत बच्चों का कहना है कि वह अक्सर होमवर्क के चलते तनाव में रहते हैं। वहीं 56 प्रतिशत बच्चों का कहना हैं कि उन्हें होमवर्क का तनाव सबसे पहले सताता हैं। सिर्फ 1 प्रतिशत बच्चे हैं जो होमवर्क को तनाव नहीं मानते हैं। शोधकर्ताओं ने बताया कि होमवर्क के चलते बच्चे सिरदर्द ,पेट दर्द, वजन घटना और नींद न आने जैसी बीमारी के शिकार हो जाते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया है कि होमवर्क में ज्यादा समय बिताने से बच्चे अपने टेलेन्ट को नहीं सीख पाते हैं।  ऐसे बच्चे अक्सर अपने परिवार और दोस्तों से दूर हो जाते हैं। 

विज्ञापन
homework can be responsible for bad health of your children
- फोटो : pixa

बड़े बच्चे अक्सर इसी तनाव को कम करने के लिए गलत आदतों के आदि हो जाते हैं। इस तनाव को कम करने के लिए वह कई प्रकार की दवाईयां मारीजुआना जैसे नशीले पदार्थो का इस्तेमाल करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed