आजकल की गलत जीवनशैली की वजह से हर दूसरे व्यक्ति की आंख कमजोर हो रही है। इसका एक कारण जरूरत से ज्यादा कंप्यूटर और मोबाइल पर काम करना भी है। यहां तक कि छोटे-छोटे बच्चों की भी आंखें कमजोर हो रही है और उनको चश्मा लगना पड़ रहा है। अगर किसी को इस चश्मे से छुटकारा पाना है तो इन घरेलू लेकिन अचूक नुस्खों को जरूर आजमाएं। थोड़े ही दिनों में असर साफ नजर आने लगेगा।
इन घरेलू नुस्खों से हफ्ते भर में हट जाएगा चश्मा, आंखों की रोशनी होगी तेज
बहुत ही कम लोग जानते हैं कि धनिया की मदद से आंखों की रोशन को सही किया जा सकता है। इसके लिए बस धनिया के रस को निकालकर दोनों आंखों में डालना होता है। रस डालने के बाद दस से पंद्रह मिनट तक आंखों को बंद रखें।
गाजर विटामिन ए का सबसे अच्छा स्त्रोत है और इसका सेवन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। गाजर का जूस निकालकर इसे रोज सुबह पीना होगा। नियमित रूप से इस जूस का सेवन बहुत फायदेमंद है।
एक चम्मच त्रिफला पाउडर को एक गिलास पानी में डाल कर रात भर रख दें। अब अगले दिन सुबह इस पानी को छान लें और इस पानी से अपनी आंख धोएं। आंख धोते समय साफ पानी रखें। एक महीने में ऐसा करने से आपको असर दिखाई देगा। रोज इस प्रक्रिया को करने से आपको परिणाम जरुर मिलेगा।
सरसों का तेल खाने के साथ ही बालों में लगाने के लिए भी किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके इस्तेमाल से आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ता है। रात को सोने से पहले पैरों के तलवे में सरसों के तेल की मालिश से आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है।