फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं वो घरेलू नुस्खे जिससे जड़ से खत्म हो जाएगी पेट में गैस बनने की समस्या

Sun, 05 Jan 2020 12:42 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 05 Jan 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
best Home remedies for stomach gas
gas

पेट में होने वाली गैस आम समस्या है। जरा-सा बाहर का खाना खा लो या फिर मिर्च- मसाले वाला खाना खा लो आपके पेट में गैस बन ही जाएगी। कई बार पेट में बनने वाली गैस भीषण रूप ले लेती है और सीने में दर्द के साथ ही सिर में भी चढ़ जाती है। उल्टियां तक आने लगती हैं। ऐसे में आपको फौरन घरेलू नुस्खों को आजमाना चाहिए क्योंकि इनके जरिए आप पेट में होने वाली गैस की समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं। पेट में होने वाली गैस को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि यह कई बीमारियों की जड़ है। इससे ही आपको पाचन संबंधी दिक्कत पैदा होती है। आइए जानते हैं क्या हैं वो घरेलू उपाय जिसके जरिए आप पेट में बनने वाली गैस को जड़ से खत्म कर सकते हैं।


 

best Home remedies for stomach gas
पेट में अल्सर - फोटो : pixabay

अगर आप गैस की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको रोजाना खाली पेट एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए। इसे पीते ही आपको गैस की समस्या से पल भर में छुटकारा मिल जाएगा। हींग भी गैस में बेहद फायदेमंद होती है। आप एक गिलास गर्म पानी में हींग मिलाकर पिएं। इससे आपकी गैस की समस्या दूर हो जाएगी। दिन में करीब दो से तीन हींग का पानी पिएं।
 

best Home remedies for stomach gas
stomach pain

काली मिर्च भी गैस की समस्या को दूर करती है। काली मिर्च का सेवन करने से न केवल गैस की समस्या में राहत मिलती है, बल्कि इससे हाजमा भी सही रहता है। पेट में गैस होने पर आप दूध में काली मिर्च मिलाकर पी सकते हैं। पेट में अगर गैस हो रही हो तो लहसूस भी फौरन राहत पहुंचाता है। गैस की समस्या में लहसुन खाने से काफी फायदा मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
best Home remedies for stomach gas
abdominal stomach pain - फोटो : Today Show
गैस होने पर अदरक के टुकडे को देसी घी में पकाकर खाना चाहिए इससे फौरन राहत मिलेगी। गैस होने पर आप ठंडे पानी में एक चम्मच भुना हुआ जीरा भी ले सकते हैं। इससे गैस की समस्या में राहत मिलती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed