{"_id":"5f609da58ebc3e56b20df955","slug":"home-remedies-to-get-rid-of-burning-sensation-in-the-soles-of-the-feet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पैरों के तलवों में होती है जलन तो न हों परेशान, छुटकारा पाने के लिए करें ये घरेलू उपाय","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
पैरों के तलवों में होती है जलन तो न हों परेशान, छुटकारा पाने के लिए करें ये घरेलू उपाय
कभी कभी हाथ और पैरों के तलवों में जलन महसूस होने लगती है। गर्मियों के दिनों में ये समस्या ज्यादा हो जाती है। पैरों के तलवों में जलन कभी-कभी अत्यधिक थकान की वजह से भी महसूस होने लगती है। शरीर में पानी की कमी या रक्त का संचार सही तरह से न हो पाना या फिर ज्यादा मात्रा में अल्कोहल के सेवन से भी तलवों में जलन की समस्या होने लगती है। पैरों के तलवों में जलन की समस्या को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को कर सकते हैं, जिससे आपको राहत मिलेगी।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
मेहंदी का उपयोग लोग बहुत पहले से करते आ रहे हैं। मेहंदी में ठंडक देने के गुण होते हैं। पैरों के तलवों में जलन होने पर मेहंदी के पत्तों को पीसकर उसका पेस्ट बना लें और उसे लेप की तरह तलवों पर लगाएं, इससे हाथ और पैरों के तलवों की जलन शांत होती है। साथ ही पैरों की थकान भी दूर होती है।
3 of 5
सौंफ
- फोटो : Pixabay
सौंफ की तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मी में लोग इसका उपयोग ज्यादा करते हैं। पैरों के तलवों और हाथों की जलन में राहत पाने के लिए बड़ा सौंफ, साबुत धनिया और मिश्री को बराबर मात्रा में लेकर उसको पीसकर पाउडर बना लें। अब ये पाउडर रोज एक-एक चम्मच लें, कुछ ही दिनों में आपको आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
सुबह टहलना पूरे शरीर के लिए अच्छा रहता है। सुबह को नंगे पैर हरी घास पर चलना चाहिए। इससे रक्त का संचार अच्छा होता है। इससे पैरों में होने वाली जलन की समस्या से भी निजात मिलती है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अगर आपके पैरों में बहुत थकान महसूस हो रही है और जलन भी हो रही है तो नारियल या जैतून के तेल से तलवों की मसाज करें। इससे रक्त का संचार बेहतर होता है और जलन की समस्या से राहत मिलती है। नींद भी बहुत अच्छी आती है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने या अन्य तरीकों से उसका उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।