फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट में दर्द और आंत में जलन हो सकते हैं अल्सर के लक्षण, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

Thu, 15 Oct 2020 01:55 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 15 Oct 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Home Remedies for Stomach Ulcer Symptoms Causes And Treatment in Hindi
Stomach ulcer - फोटो : iStock/Amar Ujala

पेट में अल्सर होना खतरनाक होता है। खानपान में अनियमितता, शराब और सिगरेट के ज्यादा सेवन और गैस्ट्रिक की समस्या की वजह से पेट में अल्सर यानी छाले व घाव हो जाते हैं। समय रहते इसका इलाज नहीं हो तो यह कैंसर में भी तब्दील हो जाता है। आपको अगर पेट संबंधी समस्याएं हो रही हैं तो बिल्कुल हल्के में न लें। आंतों में जलन और बार-बार डकार आना भी अल्सर के संकेत हो सकते हैं। पेट में किसी प्रकार का जख्म या दर्द होने पर अल्सर की शिकायत हो सकती है। पेट में सूजन, सीने में जलन, गैस की समस्या हो तो इन लक्षणों को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। पेट में अल्सर की समस्या हो तो घरेलू नुस्खों के जरिए आराम मिल सकता है।

Home Remedies for Stomach Ulcer Symptoms Causes And Treatment in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अल्सर के कुछ अन्य लक्षणों को भी जान लें। जैसे अगर आपका वजन कम हो रहा है और भूख नहीं लग रही तो भी अल्सर की शिकायत हो सकती है। सीने में जलन रहने पर भी अल्सर हो सकता है। मल में खून आना या मल का रंग गहरा होना भी अल्सर के लक्षण हो सकते हैं। अल्सर की स्थिति में समय रहते इसका इलाज जरूरी है है। ऐसी स्थिति में इलाज के साथ कुछ घरेलू उपायों का भी सहारा लिया जा सकता है। 

Home Remedies for Stomach Ulcer Symptoms Causes And Treatment in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पेट में अल्सर होने पर बेल का जूस पीना फायदेमंद होता है। बेल का शर्बत पेट की कई समस्याओं में फायदेमंद होता है। यह ठंडा होता है और इसके सेवन से गैस से लेकर कब्ज तक हर पेट की बीमारी में फायदा मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Home Remedies for Stomach Ulcer Symptoms Causes And Treatment in Hindi
बादाम - फोटो : Pixabay

आप रात में बादाम को भिंगोकर रख दें और सुबह चबाकर खाना अल्सर में आपको आराम देगा। इसके साथ ही गुड़हल को अल्सर की उत्तम दवा माना जाता है। गुड़हल के लाल फूलों को पीसकर, पानी के साथ इसका शर्बत बनाकर पीने से भी अल्सर में फायदा मिलता है। गाय के दूध में हल्दी मिलाकर पीने से अल्सर में आराम मिलता है। इसके अलावा नारियल का पानी पीना भी अल्सर में फायदेमंद होता है।

विज्ञापन
Home Remedies for Stomach Ulcer Symptoms Causes And Treatment in Hindi
Morning walk (File Photo) - फोटो : PTI
अल्सर की समस्या में नियमित तौर पर टहलने की सलाह दी जाती है। खानपान को एकदम हल्का कर देना चाहिए। ज्यादा तला-भुना और मिर्च-मसाले वाले खाने से परहेज करना चाहिए।

(नोट: यह लेख केवल आपक जानकारी के लिए है। स्वास्थ्य समस्याओं में विशेषज्ञ या चिकित्सक की सलाह लेना ज्यादा श्रेयस्कर है। )
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed