अधिकतर लोग अपने जीवन में मांसपेशियों में ऐंठन का अनुभव करते हैं। आपके साथ भी ऐसा कभी न कभी हुआ ही होगा। दरअसल, यह एक ऐसी समस्या है, जो सोते, चलते या दौड़-भाग करने वाला कोई खेल खेलते समय महसूस हो सकती है। ऐंठन की समस्या वैसे पेट की मांसपेशियों से लेकर हाथ और पैरों तक, कहीं भी हो सकती है। इसकी वजह से उस जगह पर काफी दर्द का अनुभव होता है और कभी-कभी तो उस जगह पर सूजन भी हो जाती है। अगर समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया, तो ये गंभीर भी हो सकती है। आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपायों के बारे में, जिनसे मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या से निजात पाया जा सकता है।
{"_id":"6015968d8ebc3e32ae3949aa","slug":"home-remedies-for-muscles-cramps-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या से हैं परेशान, तो ये घरेलू उपाय आपको दिला सकते हैं आराम","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या से हैं परेशान, तो ये घरेलू उपाय आपको दिला सकते हैं आराम
Sun, 31 Jan 2021 10:45 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:45 AM IST
विज्ञापन
मांसपेशियों में ऐंठन के घरेलू उपाय
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सेंधा नमक है मांसपेशियों में ऐंठन का उपाय
- सेंधा नमक मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या से निजात दिलाने में मदद कर सकता है। दरअसल, इसमें मैग्नीशियम होता है, जो मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है और ऐंठन में राहत देता है। इसके लिए आप हल्के गर्म पानी में सेंधा नमक डालकर उससे नहाएं, लेकिन ध्यान रहे कि आधे घंटे से ज्यादा इस पानी का इस्तेमाल न करें, नहीं तो इसके प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
- कभी-कभी शरीर में पानी की कमी होने पर भी मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या हो जाती है। हालांकि पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से यह समस्या ठीक हो जाती है। इसलिए यह जरूरी है कि आप समय-समय पर पानी पीते रहें, क्योंकि शरीर में पानी की कमी से स्वास्थ्य संबंधी और भी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
लौंग के तेल का इस्तेमाल करें
- विशेषज्ञ कहते हैं कि लौंग के तेल में सूजनरोधी गुण होते हैं, जो मांसपेशियों की ऐंठन से होने वाली सूजन को कम करने में मदद करते हैं। मांसपेशियों की ऐंठन से राहत पाने के लिए आप लौंग के तेल को हल्का गर्म करें और उसे प्रभावित जगह पर लगाएं और उसके बाद पांच से 10 मिनट तक उस जगह पर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे आपको जरूर राहत मिलेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
संतुलित आहार लें
- अपने आहार में विटामिन से लेकर पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम को शामिल करें, क्योंकि ये सभी पोषक तत्व मांसपेशियों में ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं और साथ ही हड्डियों को भी मजबूती देते हैं। आप पालक, मूली, पत्ता गोभी जैसी हरी सब्जियों के अलावा सोयाबीन, मछली और शकरकंद जैसी चीजों का सेवन करें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।