फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: इन पांच तरीकों से दूर करें मांसपेशियों में कमजोरी की समस्या, जरूर मिलेगा फायदा

Sun, 25 Apr 2021 03:13 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 25 Apr 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
Home remedies for muscle weakness in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi



डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


मांसपेशियों में कमजोरी की समस्या वैसे तो आम है, लेकिन यह गंभीर भी हो सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं अधिक गति वाले वर्कआउट के बाद अक्सर मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है, लेकिन कुछ देर आराम करने के बाद सबकुछ फिर से सामान्य हो जाता है। अगर आपकी मांसपेशियां कमजोर हैं तो इसके कई लक्षण देखने को मिल सकते हैं, जैसे मांसपेशियों में दर्द होना या ऐंठन होना, किसी-किसी जगह पर जलन महसूस होना आदि। हालांकि कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में... 

Home remedies for muscle weakness in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अंडे खाएं 

  • अंडा खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और पोषण भी भरपूर मात्रा में मिलता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी2, प्रोटीन और फोलिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर और मांसपेशियों के लिए अच्छे होते हैं। अंडे का सेवन करने से मांसपेशियों में आई कमजोरी को ठीक करने में मदद मिलती है। 
Home remedies for muscle weakness in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रोजाना व्यायाम करें 

  • व्यायाम बीमारियों को दूर भगाने के सर्वोत्तम उपायों में से एक है। अगर आपको मांसपेशियों में कमजोरी की समस्या है, तो हफ्ते में कम से कम पांच दिन जरूर व्यायाम करें। इसमें चलना, दौड़ना या जॉगिंग और योग शामिल हैं। रोजाना आधे घंटे तक ऐसा करने से कमजोर मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Home remedies for muscle weakness in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विटामिन-डी से भरपूर आहार लें 

  • विटामिन-डी की कमी से मांसपेशियों में कमजोरी की समस्या हो सकती है। इसलिए यह जरूरी है कि आप शरीर में इसकी कमी न होने दें और सही मात्रा में विटामिन-डी लें। इससे शरीर में कैल्शियम की मात्रा को बनाए रखने में मदद मिलती है, जो मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बहुत ही जरूरी है। 
विज्ञापन
Home remedies for muscle weakness in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं 

  • शरीर में पानी की कमी से भी मांसपेशियों में कमजोरी हो सकती है, इसलिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, जिससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती रहे। वैसे कहा जाता है कि रोजाना आठ से दस गिलास पानी पीना चाहिए, लेकिन कुछ विशेषज्ञ कहते हैं कि यह जरूरी नहीं है बल्कि आप अपनी जरूरत के हिसाब पानी पिएं, यानी आपके शरीर को जितने पानी की जरूरत है, उतना ही लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed