मौसमी बीमारियां हों या फिर लंबे समय से चला आ रहा कोई पुराना रोगा। कई बार देखने में आता है कि कई बीमारियां लाइलाज सी हो जाती है। ऐसा नहीं है कि उनका इलाज नहीं है लेकिन रोगी बार-बार उनसे पीड़ित होता है।
बार-बार पड़ते हैं बीमार तो इस्तेमाल कीजिए ये 5 पत्ते, हर रोग की हो जाएगी छुट्टी
नीम, तुलसी, बबूल, बड़ और बेर के पत्तों में कई औषधीय गुण होते हैं। ये पत्ते कई तरह की बीमारियों में घरेलू नुस्खों के तौर पर इस्तेमाल होते हैं। चर्मरोग से लेकर मंसूड़ों की समस्या और बालों के झड़ने की दिक्कत तक में ये पत्ते अंग्रेजी दवाओं से ज्यादा कारगर साबित होते हैं। आइए इन पांच पत्तों के औषधीय फायदे जानते हैं...
नीम का पत्ता बेहद लाभकारी होता है। अगर आप सुबह खाली पेट नीम के 10-12 पत्तियों को पीसकर पीते हैं तो आपको कभी चर्मरोग नहीं होगा। इसके अलावा, नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर सिर धोने से बाल झड़ने की समस्या भी खत्म हो जाएगी। झुओं की समस्या में भी नीम के पत्ते फायदेमंद होते हैं।