{"_id":"5faa65720ca886453d092c1d","slug":"home-remedies-for-anemia-diet-plan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खून की कमी दूर करने के घरेलू उपाय, इन चीजों का जमकर करें सेवन","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
खून की कमी दूर करने के घरेलू उपाय, इन चीजों का जमकर करें सेवन
शरीर में खून की कमी होना एक आम समस्या है, जिसे एनीमिया कहा जाता है। दरअसल, शरीर में खून की कमी तब होती है जब लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या कम होने लगती है। जो लोग पुरानी बीमारियों से जूझ रहे होते हैं, उनको एनीमिया का खतरा सबसे ज्यादा होता है। थकान, पीली त्वचा, तेज या अनियमित दिल की धड़कन, ऊर्जा की कमी, बालों का झड़ना, हाई ब्लड प्रेशर या लो ब्लड प्रेशर एनीमिया के आम लक्षणों में शामिल हैं। आइए जानते हैं कि किन चीजों का सेवन करने से खून की कमी की समस्या को दूर किया जा सकता है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
चुकंदर को खून की कमी दूर करने के सबसे बेहतर उपायों में से एक माना जाता है। जो लोग एनीमिया से पीड़ित होते हैं, उनके लिए चुकंदर बेहद ही फायदेमंद है। इसमें लोहे की अच्छी मात्रा पाई जाती है, साथ ही इसमें फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, सल्फर और विटामिन भी होते हैं, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करते हैं। आप चुकंदर को सलाद के रूप में भी खा सकते हैं या उसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अनार भी खून की कमी दूर करने का एक बेहतर उपाय है। इसमें लोहा और अन्य जरूरी खनिज पाए जाते हैं, जैसे कि कैल्शियम और मैग्नीशियम, जो शरीर में खून की कमी नहीं होने देते। इसके सेवन से लाल रक्त कोशिकाओं के बनने में मदद मिलती है। इसलिए रोजाना अनार का सेवन फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खजूर को लोहे का समृद्ध स्रोत माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होती। खून की कमी को दूर करने के लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट गर्म दूध के साथ खजूर का सेवन करें। इससे काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आप खून की कमी दूर करने के लिए मेथी का भी सेवन कर सकते हैं। इसमें उच्च मात्रा में लोहा पाया जाता है, जिससे लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में सहायता मिलती है। मेथी के पत्ते और बीज दोनों का सेवन फायदेमंद होता है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।