फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुबह नाश्ते में न करें इन चार चीजों का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान

Thu, 21 Jan 2021 08:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 21 Jan 2021 08:26 AM IST
विज्ञापन
If you want to lose weight do not consume these things in breakfast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

बढ़ता वजन और मोटापा शरीर के लिए सही नहीं माना जाता है। मोटापे की वजह से शरीर में कई बीमारियां तक होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में कई लोग अपने को फिट रखने के लिए कई तरह के जतन तक करते हैं। चर्बी न बढ़े इसके लिए लोग अपना डाइट प्लान बनाते हैं और उसी के हिसाब से भोजन का सेवन करते हैं। जिम जाते हैं और कई तरह के वजन घटाने वाले व्यायाम करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका वजन बढ़ाने में आपका नाश्ते का अहम रोल होता है। शायद नहीं, तो चलिए आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं जिनका सेवन आपको अपने नाश्ते में नहीं करना चाहिए।

If you want to lose weight do not consume these things in breakfast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कई बार जब लोग अपना वजन कम करने के लिए अपने डाइट प्लान के हिसाब से चीजें करते हैं, तो वो सुबह नाश्ते में केवल फ्रूट जूस पीते हैं। लेकिन अगर आप नाश्ते में बाजार में मिलने वाले फ्रूट जूस का सेवन करते हैं, तो आप अपने वजन बढ़ाने के कारणों को जन्म देने का काम कर रहे हैं, क्योंकि इनमें कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि सुबह नाश्ते में कटे फले खाने चाहिए। ऐसा करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर आप फिर भी जूस पीना चाहते हैं तो अपने घर पर ही फलों का जूस निकालें, और उसका सेवन करें न की बाजार के जूस का।

If you want to lose weight do not consume these things in breakfast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कई लोगों को सुबह नाश्ते में तला खाना खाने का काफी शौक होता है। इसलिए वो लोग कचौड़ी, पकौड़े, ब्रैड पकोड़े या फिर पूरी-सब्जी जैसी चीजों का सेवन नाश्ते में करते हैं। इन चीजों में तेल काफी होता है, जो कि हमारे शरीर में फैट बढ़ाने का काम बड़ी ही आसानी से करता है। इसलिए सुबह-सुबह नाश्ते में तली चीजों का सेवन करना बिल्कुल सही नहीं माना जाता है। कई लोग सोचते हैं कि वो टिशू पेपर की मदद से तली चीजों का तेल निकाल लेंगे, लेकिन ऐसा करने से भी कम मात्रा में ही सही, लेकिन हमारे शरीर में तेल जरूर जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
If you want to lose weight do not consume these things in breakfast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कई लोग नाश्ते में नूडल्स का सेवन करते हैं, लेकिन शायद वो ये बात भूल जाते हैं कि इसका सेवन हमारे वजन को काफी जल्दी बढ़ा सकता है, और फिर हमें मोटा होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। साथ ही नूडल्स हेल्दी खाना भी नहीं होता है। वहीं, कई बार नूडल्स खाने से हमारा पेट भी खराब हो जाता है, क्योंकि ये मैदे के बने होते हैं। इसलिए सुबह नाश्ते में तो इनका सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसकी जगह पर आप अंडे का सिर्फ बाहर का सफेद वाला भाग खा सकते हैं, जो आपको फायदे दे सकता है।

विज्ञापन
If you want to lose weight do not consume these things in breakfast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कई बार हम नाश्ते में मैदे से बनी चीजें जैसे- कुकीज, केक या फिर घी जैसी चीजों का भी सेवन करते हैं। लेकिन इनके सेवन से ये हमारी फिटनेस पर बुरा असर डाल सकते हैं। इसकी जगह पर हम अंकुरित दाल या चने का सेवन कर सकते हैं। ये दोनों ही हमें ऊर्जा तो प्रदान करते ही हैं, साथ ही हमारे वजन को बढ़ने से भी रोकने में मदद करते हैं। इसके अलावा सुबह नाश्ते में दही का सेवन करने से शरीर मे जमा चर्बी कम करने में मदद मिलती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed