तरबूज सदियों पुराना फल है, जिसका सेवन आज भी लोग बड़े ही चाव से करते हैं। गर्मियों में लोग तरबूज खाना खूब पसंद करते हैं। दरअसल, यह एक बड़ा ही स्वादिष्ट औप पौष्टिक फल है, जिसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है। इस वजह से यह हमें गर्मी में ठंडक का अहसास दिलाता है और अनेक बीमारियों से न केवल लड़ने की क्षमता प्रदान करता है, बल्कि उनसे हमें बचाता भी है। तरबूज में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन (ए, बी, सी) के साथ-साथ आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते हैं तरबूज के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...
{"_id":"6058861b8ebc3ed8347ee032","slug":"health-benefits-of-watermelon-in-summer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में फायदेमंद है तरबूज का सेवन, नहीं होने देता शरीर में पानी की कमी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
गर्मियों में फायदेमंद है तरबूज का सेवन, नहीं होने देता शरीर में पानी की कमी
Mon, 22 Mar 2021 05:31 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 22 Mar 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
तरबूज के फायदे
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
उच्च रक्तचाप में फायदेमंद है तरबूज
- अगर आपको उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको तरबूज का सेवन जरूर करना चाहिए। फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, मोटे लोगों में उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में तरबूज बहुत हद तक सफल हुआ है, चाहे वो तनाव से ग्रसित ही क्यों न हों।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
वजन कम करने में भी है सहायक
- तरबूज को वजन कम करने में भी सहायक माना जाता है। दरअसल, इसमें सिट्रलीन नामक एक तत्व होता है, जो वजन घटाने में कारगर होता है। कुछ साल पहले किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, यह तत्व शरीर में चर्बी को जमा होने से रोकता है। तरबूज के सेवन से पेट भरा-भरा सा महसूस होता है, जिससे हम ज्यादा खाना खाने से बच जाते हैं और यही चीज वजन घटाने में मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डिहाइड्रेशन से बचाता है तरबूज
- चूंकि तरबूज में करीब 90 फीसदी पानी होता है, ऐसे में यह शरीर में तरल पदार्थों की पूर्ति करता है और हमें डिहाइड्रेशन से बचाता है। साल 2009 में एबरडीन मेडिकल स्कूल यूनिवर्सिटी में किए गए एक अध्ययन में यह पाया गया है कि तरबूज पानी की तुलना में शरीर को बेहतर हाइड्रेट कर सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हृदय को रखता है स्वस्थ
- तरबूज में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो दिल के लिए फायदेमंद होता है। केंटकी यूनिवर्सिटी और एक अन्य यूनिवर्सिटी द्वारा साझा रूप से किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, तरबूज खाने से हृदय के स्वास्थ्य में सुधार आता है।