देशभर में होली के त्योहार की धूम है। रंगों और आनंद के इस त्योहार पर पिछले साल की ही तरह फिर से कोरोना का साया है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों से लगातार सुरक्षात्मक उपायों को प्रयोग में लाते रहने की अपील कर रहे हैं। होली में लोग एक दूसरे को रंग लगाकर, बधाइयां देते हैं। होली के इस त्योहार में सभी लोगों को कोरोना के साथ-साथ कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर भी अलर्ट रहना चाहिए। विशेषकर जिन लोगों को पहले से अस्थमा, सीओपीडी जैसी सांस की बीमारियां हैं, उन्हें होली में सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।
Holi 2022: अस्थमा-सांस के मरीजों के लिए थोड़ी सी भी लापरवाही बन सकती है बड़ी मुसीबत, ऐसे रखें सेहत का ख्याल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्थमा रोगी सेहत को लेकर रहें अलर्ट
अस्थमा रोगियों को होली के दिन उत्सव के बीच सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। रंगों, विशेषकर सूखे रंगों के संपर्क में आने के कारण आपको सांस फूलने या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए सूखे रंगों से होली खेलने से बचें। आपातकालीन स्थित के लिए पहले से ही दवाइयां और इनहेलर की व्यवस्था रखें। चूंकि होली के दिन ज्यादातर अस्पताल बंद होते हैं, ऐसे में प्राथमिक देखभाल की व्यवस्था और दवाइयों का पहले से ही प्रबंध कर लें।
आहार और हाइड्रेशन का रखें ख्याल
होली के उत्सव के बीच सेहत का ख्याल रखना भी बहुत आवश्यक है। सांस के रोगियों को कई तरह की जटिलताओं से बचाने में पौष्टिक आहार का सेवन सहायक हो सकता है। इसके अलावा होली के समय पानी पीते रहें। रंगों के कारण गला सूखने या कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जिससे कारण सांस फूलने की समस्या हो सकती है। पौष्टिक और स्वस्थ आहार का सेवन सुनिश्चित करें।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
अस्थमा और एलर्जिक राइनाइटिस से पीड़ित लोग कुछ सामान्य सी बातों को ध्यान में रखकर होली का आनंद उठा सकते हैं।- रंगों, धुएं वाले रंग और अन्य प्रदूषकों के संपर्क में आने से बचें। ये अस्थमा अटैक या सांस की समस्याओं को ट्रिगर कर सकते हैं।
- सूखे रंगों से बचाव करें। होली खेलने के समय घरों में रहना आपकी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।
- बाहर जाते समय अपने मुंह और नाक को ढकने वाले स्कार्फ का प्रयोग करें या फेस मास्क पहनें।
- सुनिश्चित करें कि आपके आस-पास के लोगों को पता है कि आपको अस्थमा है, ताकि वे आप पर रंग न लगाएं।
- संतुलित आहार लें। विटामिन-डी से भरपूर खाद्य पदार्थ आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, ये सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
- नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि जैसे व्यायाम और योग करें। इससे आपको स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद मिलेगी और अस्थमा के लक्षणों को कम कर सकेंगे।
- होली में किसी भी प्रकार के नशे से बचें। धूम्रपान-अल्कोहल आपके लक्षणों को बिगाड़ सकते हैं।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।