फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2022: अस्थमा-सांस के मरीजों के लिए थोड़ी सी भी लापरवाही बन सकती है बड़ी मुसीबत, ऐसे रखें सेहत का ख्याल

Fri, 18 Mar 2022 12:23 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 18 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Holi 2022 Tips for Asthma Patient to Avoid Problems, follow these precautionary measures
होली में अस्थमा रोगी रखें विशेष ध्यान - फोटो : iStock

देशभर में होली के त्योहार की धूम है। रंगों और आनंद के इस त्योहार पर पिछले साल की ही तरह फिर से कोरोना का साया है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों से लगातार सुरक्षात्मक उपायों को प्रयोग में लाते रहने की अपील कर रहे हैं। होली में लोग एक दूसरे को रंग लगाकर, बधाइयां देते हैं। होली के इस त्योहार में सभी लोगों को कोरोना के साथ-साथ कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर भी अलर्ट रहना चाहिए। विशेषकर जिन लोगों को पहले से अस्थमा, सीओपीडी जैसी सांस की बीमारियां हैं, उन्हें होली में सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।



होली के दिन चारों तरफ उड़ रहे रंग-गुलाल, सांस की समस्याओं के शिकार लोगों की लिए परेशानियां बढ़ा सकते हैं। वातावरण में फैले गुलाल के कारण आपको सांस लेने में दिक्कत, सांस फूलने की समस्या हो सकती है। यही कारण है कि सांस के रोगियों को होली खेलते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि किन बातों को ध्यान में रखकर आप किसी भी तरह की स्वास्थ्य जटिलताओं से बचे रह सकते है? सांस की बीमारियों के शिकार लोगों के लिए यह बातें जानना बहुत आवश्यक है।

Holi 2022 Tips for Asthma Patient to Avoid Problems, follow these precautionary measures
सांस रोगी बरतें सावधानी - फोटो : Pixabay

अस्थमा रोगी सेहत को लेकर रहें अलर्ट
अस्थमा रोगियों को होली के दिन उत्सव के बीच सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। रंगों, विशेषकर सूखे रंगों के संपर्क में आने के कारण आपको सांस फूलने या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए सूखे रंगों से होली खेलने से बचें। आपातकालीन स्थित के लिए पहले से ही दवाइयां और इनहेलर की व्यवस्था रखें। चूंकि होली के दिन ज्यादातर अस्पताल बंद होते हैं, ऐसे में प्राथमिक देखभाल की व्यवस्था और दवाइयों का पहले से ही प्रबंध कर लें।

Holi 2022 Tips for Asthma Patient to Avoid Problems, follow these precautionary measures
स्वस्थ आहार का सेवन जरूरी - फोटो : Istock

आहार और हाइड्रेशन का रखें ख्याल
होली के उत्सव के बीच सेहत का ख्याल रखना भी बहुत आवश्यक है। सांस के रोगियों को कई तरह की जटिलताओं से बचाने में पौष्टिक आहार का सेवन सहायक हो सकता है। इसके अलावा होली के समय पानी पीते रहें। रंगों के कारण गला सूखने या कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जिससे कारण सांस फूलने की समस्या हो सकती है। पौष्टिक और स्वस्थ आहार का सेवन सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2022 Tips for Asthma Patient to Avoid Problems, follow these precautionary measures
होली में सेहत का रखें ध्यान - फोटो : iStock

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

अस्थमा और एलर्जिक राइनाइटिस से पीड़ित लोग कुछ सामान्य सी बातों को ध्यान में रखकर होली का आनंद उठा सकते हैं।
  • रंगों, धुएं वाले रंग और अन्य प्रदूषकों के संपर्क में आने से बचें। ये अस्थमा अटैक या सांस की समस्याओं को ट्रिगर कर सकते हैं।
  • सूखे रंगों से बचाव करें। होली खेलने के समय घरों में रहना आपकी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।
  • बाहर जाते समय अपने मुंह और नाक को ढकने वाले स्कार्फ का प्रयोग करें या फेस मास्क पहनें।
  • सुनिश्चित करें कि आपके आस-पास के लोगों को पता है कि आपको अस्थमा है, ताकि वे आप पर रंग न लगाएं।
  • संतुलित आहार लें। विटामिन-डी से भरपूर खाद्य पदार्थ आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, ये सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
  • नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि जैसे व्यायाम और योग करें। इससे आपको स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद मिलेगी और अस्थमा के लक्षणों को कम कर सकेंगे।  
  • होली में किसी भी प्रकार के नशे से बचें। धूम्रपान-अल्कोहल आपके लक्षणों को बिगाड़ सकते हैं। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed