फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Today's Health Tips: बढ़ते तापमान और गर्मी का इन अंगों पर होता है सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव, ऐसे रहें सुरक्षित

Thu, 19 May 2022 11:11 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 19 May 2022 11:11 AM IST
विज्ञापन
high temperature and heat waves side effects on human body, tips to stay healthy
गर्मी के शरीर के दुष्प्रभाव - फोटो : Pixabay

पिछले कुछ दिनों की रिपोर्ट्स में आप भी लगातार बढ़ते तापमान और गर्मी के बारे में सुनते-पढ़ते आ रहे होंगे। बढ़ती गर्मी न सिर्फ असहज कर देने वाली स्थिति होती है, साथ ही हमारी सेहत पर इसके कई तरह के नकारात्मक प्रभाव भी हो सकते हैं। राजधानी दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों में तापमान 45-48 डिग्री को भी पार कर रहा है, जबकि अध्ययन बताते हैं कि मानव शरीर सिर्फ 36-38 डिग्री तक ही तापमान सहन कर सकता है।



बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में तो आने वाले वर्षों में पारा और भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिन के समय बढ़ती गर्मी के जोखिम को देखते हुए सभी लोगों को विशेष बचाव करते रहने की आवश्यकता होती है। शरीर पर इसके कई तरह के दुषप्रभाव हो सकते हैं। शोध से पता चलता है कि बढ़ा हुआ तापमान कई अंगों को प्रभावित कर सकता है। इतना ही नहीं, तेज धूप के संपर्क में लगातार रहने वाले लोगों में कैंसर का भी खतरा अधिक पाया गया है। आइए जानते हैं कि तेज धूप-तापमान से किस तरह की समस्याएं हो सकती हैं, इससे बचाव कैसे किया जाए?

high temperature and heat waves side effects on human body, tips to stay healthy
हृदय की समस्याएं - फोटो : Pixabay

हृदय स्वास्थ्य पर असर

बढ़ते तापमान और तेज गर्मी के चलते हृदय पर सबसे अधिक गंभीर दुष्प्रभाव होने का खतरा हो सकता है। शरीर का तापमान बढ़ने की स्थिति में दिल तेजी से धड़कने लगता है। हृदय गति की इस अनियमितता के कई गंभीर प्रभाव हो सकते हैं। लगातार तापमान बढ़े रहने के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने या कम होने का भी जोखिम हो सकता है, जिससे हृदय संबंधी रोगों का खतरा बढ़ जाता है। दिल के तेजी से धड़कने के कारण शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत पर असर हो सकता है। 

high temperature and heat waves side effects on human body, tips to stay healthy
रक्तचाप घटने की समस्या - फोटो : Pixabay

लो-ब्लड प्रेशर की समस्या

गर्मी के दिनों में अक्सर लोगों में लो-ब्लड प्रेशर की समस्या देखने को मिलती है। तेज गर्मी के कारण शरीर से पसीने के रूप में अधिक मात्रा में तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट्स  निकल जाते हैं। इनकी कमी के कारण ब्लड प्रेशर कम होने का खतरा बढ़ जाता है। इन स्थितियों में चक्कर आने या बेहोशी की दिक्कत हो सकती है। ऐसी समस्याओं से बचे रहने के लिए नियमित रूप से तरल पदार्थों का सेवन करते रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
high temperature and heat waves side effects on human body, tips to stay healthy
आंखों को कैसे स्वस्थ रखें - फोटो : Istock

आंखों की समस्या

तेज धूप और गर्मी के कारण आंखों में जलन, सूखापन, खुजली, लालिमा और दर्द जैसी समस्याओं का होना काफी सामान्य है। सूरज की किरणों से निकलने वाले यूवी रेज के अधिक संपर्क में रहने के कारण  कॉर्निया से संबंधित दिक्कतों का जोखिम भी बढ़ जाता है। गर्मी के दिनों में आंखों की सेहत का ख्याल रखना बहुत आवश्यक हो जाता है।

विज्ञापन
high temperature and heat waves side effects on human body, tips to stay healthy
गर्मी में सेहत की देखभाल - फोटो : Pixabay

बढ़ते तापमान और गर्मी के दुष्प्रभावों से कैसे बचें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक गर्मी के दुष्प्रभावों से बचे रहने के लिए कुछ बातों का सभी लोगों को विशेष ध्यान रखना चाहिए। 

  • भले ही आपको प्यास न लगे, फिर भी खूब सारा पानी पिएं। इससे डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है।  
  • कैफीन और अल्कोहल का सेवन न करें, ये आपको निर्जलित करते हैं।
  • हल्का भोजन करें। 
  • हल्के कपड़े पहनें।
  • जितना हो सके घर के अंदर ही रहें और दिन में बाहर जाने से बचें।



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed