फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल के आंख और हाथों में भी नजर आते हैं लक्षण, तुरंत दें इनपर ध्यान

Sun, 09 Jun 2024 07:39 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 09 Jun 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
high cholesterol symptoms in legs and eyes how to know my cholesterol is high
kकोलेस्ट्रॉल के लक्षण - फोटो : iStock

कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने को हृदय रोगों का प्रमुख कारण माना जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल धमनियों में जमाव का कारण बनते हैं जिससे हृदय तक पर्याप्त मात्रा में रक्त का संचार नहीं हो पाता है। इस स्थिति में हृदय संबंधी कई बीमारियों के साथ हार्ट अटैक जैसी जानलेवा समस्याओं का जोखिम भी काफी बढ़ जाता है। संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने वाले उपाय करते रहने की सलाह देते हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, खराब दिनचर्या और आहार में गड़बड़ी के कारण कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने का जोखिम रहता है। इसे नियंत्रित रखने के उपाय करने के साथ समय रहते कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों पर ध्यान देना भी जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेत शरीर के कई अंगों में देखे जा सकते हैं।

आइए जानते हैं कि आंखों से लेकर पैरों में होने वाले किन बदलावों के आधार पर जान सकते हैं कहीं आपका भी कोलेस्ट्रॉल तो नहीं बढ़ा हुआ है?

high cholesterol symptoms in legs and eyes how to know my cholesterol is high
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या - फोटो : istock

हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हाई बैड कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों को समय पर पहचानना जरूरी है क्योंकि शुरुआती पहचान से ही प्रभावी प्रबंधन संभव है। आमतौर पर कोलेस्ट्रॉल बढ़ने को सीने में दर्द और सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याओं के रूप में जाना जाता रहा है। इन लक्षणों के अलावा आपको पैरों-आंखों में भी कई दिक्कतें हो सकती हैं जो इस बात के संकेत हो सकती हैं कि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है।

high cholesterol symptoms in legs and eyes how to know my cholesterol is high
पैर में दर्द की समस्या - फोटो : istock

पैरों में ऐंठन-सुन्न होने की समस्या

क्या आपको अक्सर पैरों में दर्द और झुनझुनी या सुन्नपन महसूस होता है, खासकर रात में? यह खतरनाक रूप से उच्च एलडीएल कोलेस्ट्रॉल से संबंधित हो सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण रक्त परिसंचरण में होने वाली कमी की वजह से पैरों में झुनझुनी और दर्द की समस्या बनी रह सकती है। अगर आपको लंबे समय तक इस तरह की दिक्कतों का अनुभव हो रहा है तो सावधान हो जाइए।

विज्ञापन
विज्ञापन
high cholesterol symptoms in legs and eyes how to know my cholesterol is high
आंखों में कोलेस्ट्रॉल के लक्षण - फोटो : iStock
आंखों के आसपास पीले उभार

उच्च कोलेस्ट्रॉल के लक्षण आपकी आंखों और इसके आसपास भी देखे जा सकते हैं। आंखों के आस-पास फैटी, पीले रंग का उभार दिख रहा है तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। इस स्थिति को जैंथेलास्मा कहा जाता है।कोलेस्ट्रॉल के आंखों में दिखने वाले इन संकेतों पर ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन
high cholesterol symptoms in legs and eyes how to know my cholesterol is high
पैरों में सूजन - फोटो : istock

पैरों में सूजन और त्वचा में बदलाव

पैरों-टखनों में सूजन बने रहने को भी उच्च कोलेस्ट्रॉल के लक्षण के तौर पर जाना जाता है। इसके अलावा आपको त्वचा में परिवर्तन भी महसूस हो सकता है जैसे कि पैरों के रंग में बदलाव। रक्त वाहिकाओं में कोलेस्ट्रॉल जमा होने से त्वचा के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिससे बनावट और दिखावट में स्पष्ट परिवर्तन नजर आते हैं। त्वचा परिवर्तन में किसी भी प्रकार के अप्रत्याशित परिवर्तन को अनदेखा न करें, अपने डॉक्टर से संपर्क करें।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed