फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert: हाई ब्लड प्रेशर की ये बातें नहीं जानते तो आपके लिए भी बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हो जाएंगी गंभीर बीमारियां

Sat, 27 Jun 2026 06:23 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 27 Jun 2026 06:23 PM IST
सार

विशेषज्ञों के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर कई कारणों से हो सकता है, जिनमें आनुवंशिकता, बढ़ती उम्र, मोटापा, तनाव, शारीरिक निष्क्रियता, अत्यधिक नमक का सेवन, धूम्रपान, शराब और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं शामिल हैं। कहीं आप भी तो इस समस्या का शिकार नहीं हैं?

विज्ञापन
high blood pressure myths and facts know bp kyu badhta hai kya kare aur kya nahi
हाई बीपी की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

कई अध्ययनों से ये स्पष्ट हो चुका है कि हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर साइलेंट किलर है, यानी ये स्थिति शरीर को अंदर ही अंदर खोखला करती जाती है। कम उम्र वालों में भी ये दिक्कत तेजी से बढ़ती जा रही है। हाई ब्लड प्रेशर को हृदय रोग और हार्ट अटैक का प्रमुख कारण माना जाता रहा है। हालांकि ब्लड प्रेशर के मामले में चिंता की बात ये रही है कि कई बार व्यक्ति को वर्षों तक कोई स्पष्ट लक्षण महसूस नहीं होते। बीपी के लक्षण न दिखने की वजह से इसका समय रहते इलाज नहीं हो पाता और बीमारी अंदर ही अंदर आपके दिल, दिमाग, किडनी और आंखों की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाती रहती है।



विशेषज्ञों के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर कई कारणों से हो सकता है, जिनमें आनुवंशिकता, बढ़ती उम्र, मोटापा, तनाव, शारीरिक निष्क्रियता, अत्यधिक नमक का सेवन, धूम्रपान, शराब और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं शामिल हैं। भारत समेत पूरी दुनिया में करोड़ों लोग हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे हैं, लेकिन चिंता की बात यह है कि बड़ी संख्या में लोग या तो अपनी बीमारी से अनजान हैं या फिर इससे जुड़े कई मिथकों पर भरोसा कर लेते हैं।

गलत जानकारी के कारण कई मरीज समय पर जांच नहीं करवाते या डॉक्टर की सलाह के बिना दवाएं बंद कर देते हैं। ये गंभीर खतरे को कारण बन सकती है। आइए बीपी को लेकर फैले ऐसे ही कुछ आम मिथ्स और उनके पीछे छिपे वैज्ञानिक सच को जान लेते हैं।

high blood pressure myths and facts know bp kyu badhta hai kya kare aur kya nahi
ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा - फोटो : Adobe Stock

मिथ: सिर्फ बुजुर्गों को ही होता है हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर को अक्सर बढ़ती उम्र की बीमारी मान लिया जाता है, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इसका शिकार होते जा रहे हैं।
 

  • बदलती जीवनशैली, मोटापा, तनाव, जंक फूड्स और शारीरिक निष्क्रियता के कारण कम उम्र के युवाओं में भी हाई बीपी की समस्या तेजी से बढ़ रही है।
  • 20-30 की आयु में भी युवाओं में हाइपरटेंशन के मामले सामने आ रहे हैं। 
  • यदि आपके परिवार में हाई बीपी की हिस्ट्री रही है, तो आपमे जोखिम और बढ़ जाता है।
high blood pressure myths and facts know bp kyu badhta hai kya kare aur kya nahi
ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Freepik.com

मिथ: शुरुआत में ही लक्षणों से हो सकती है पहचान

हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर इसलिए कहा जाता है क्योंकि अधिकांश लोगों में लंबे समय तक कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होते। 
 

  • कई मरीजों में इसका पता ही तब चल पता चलता है जब नियमित जांच में बीपी बढ़ा हुआ मिलता है।
  • कई लोगों को इसका पता ही तब चल पाता है जब हार्ट अटैक, स्ट्रोक या किडनी की समस्या जैसी जटिलताएं सामने आती हैं। 
  • हाई ब्लड प्रेशर में सिरदर्द, चक्कर, धुंधला दिखना या सांस फूलने जैसे लक्षण हो सकते हैं, लेकिन इन लक्षणों का न होना सामान्य ब्लड प्रेशर की गारंटी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
high blood pressure myths and facts know bp kyu badhta hai kya kare aur kya nahi
दवाओं के इस्तेमाल को लेकर सावधानी जरूरी - फोटो : Freepik.com

मिथ: बीपी सामान्य हो जाए तो दवा बंद कर देनी चाहिए

ब्लड प्रेशर की दवाएं बीमारी को नियंत्रित करती हैं, उसे पूरी तरह खत्म नहीं करतीं। 
 

  • दवा लेने से बीपी सामान्य रहता है, लेकिन डॉक्टर की सलाह के बिना दवा बंद करने पर यह दोबारा बढ़ सकता है और हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। 
  • कुछ मरीजों में जीवनशैली में बड़े बदलाव के बाद डॉक्टर दवा की मात्रा कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
high blood pressure myths and facts know bp kyu badhta hai kya kare aur kya nahi
चिप्स खाने से क्या नुकसान हैं - फोटो : Freepik.com

मिथ: नमक कम खा रहे हैं, तो हाई बीपी नहीं होगा

नमक का अधिक सेवन हाई ब्लड प्रेशर का एक महत्वपूर्ण जोखिम कारक है, लेकिन यह अकेला कारण नहीं है। 
 

  • आनुवंशिकता, मोटापा, तनाव, किडनी की बीमारी, शारीरिक निष्क्रियता और हार्मोन संबंधी समस्याएं भी हाई बीपी का कारण बन सकती हैं। 
  • इसके अलावा कई पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड में छिपा हुआ सोडियम भी काफी मात्रा में होता है। ये चीजें भी बीपी बढ़ाने वाली हो सकती हैं।





--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed