ब्लड प्रेशर का सामान्य स्तर से बढ़ना या कम होना, दोनों ही गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं। विशेषकर ब्लड प्रेशर का बढ़ना जिसे हाइपरटेंशन के रूप में जाना जाता है, यह तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण हृदय रोग और गंभीर स्थितियों में हार्ट अटैक जैसी समस्याओं का जोखिम हो सकता है। सभी लोगों को इस बीमारी से लगातार बचाव करते रहने की सलाह दी जाती है।
आज का हेल्थ टिप्स: World Hypertension Day पर जानिए ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने के लिए क्या खाएं-क्या नहीं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने के लिए क्या खाएं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक रक्तचाप को कंट्रोल रखने के लिए सभी लोगों को पौष्टिक और स्वस्थ चीजों के सेवन पर अधिक ध्यान देना चाहिए। आहार में विटामिन्स और खनिजों से भरपूर चीजों को अधिक से अधिक मात्रा में शामिल करें। ऐसे खाद्य पदार्थ आपके रक्तचाप को दीर्घकालिक अवधि में भी नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। हरी सब्जियां, मौसमी फल, साबुत अनाज, मछली और मुर्गी तथा नट्स आदि का नियमित सेवन करना इसमें आपके लिए फायदेमंद है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने के लिए किन चीजों से करें परहेज?
भले ही आप किसी विशेष आहार का पालन करते हैं, फिर भी कुछ खाद्य पदार्थ और उसके अवयव आपके रक्तचाप को बढ़ा सकते हैं। सभी लोगों को इन चीजों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। सोडियम, विशेष रूप से नमक की अधिक मात्रा उच्च रक्तचाप और हृदय रोगों के लिए प्रमुख जोखिम कारक मानी जाती है। फ्रोजन पिज्जा, अचार, कैन्ड सूप और सेचुरेटेड फैट वाली चीजें भी ब्लड प्रेशर को बढ़ा देती हैं। इनसे परहेज किया जाना चाहिए।
शराब-धूम्रपान से बढ़ता है खतरा
शोध बताते हैं कि बहुत अधिक मात्रा में शराब पीने से भी आपका रक्तचाप बढ़ सकता है। साल 2017 के शोध में विशेषज्ञों ने पाया कि रोजाना शराब का सेवन करने वालों में अन्य लोगों की तुलना में रक्तचाप बढ़ने का जोखिम अधिक हो सकता है। इसी तरह धूम्रपान की आदत भी न सिर्फ रक्तचाप को बढ़ा देती है, साथ ही इसे दीर्घकालिक रूप से हृदय रोगों का जोखिम बढ़ाने वाला कारक भी माना जाता है।
इन बातों का रखें ध्यान
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक नमक, चीनी और संतृप्त-ट्रांस फैट वाली चीजों का अधिक सेवन आपमें रक्तचाप के खतरे को बढ़ा सकता है। इन खाद्य पदार्थों के सेवन को सीमित करके इनकी जगह स्वस्थ और पौष्टिक चीजों को आहार में शामिल करना बेहतर विकल्प हो सकता है।
फल, सब्जियां, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन से भरपूर आहार आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, सभी लोगों को नियमित रूप से इनका सेवन सुनिश्चित करना चाहिए।
--------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला के हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।