फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heatwave: बढ़ती गर्मी कहीं हृदय के लिए न बढ़ा दे दिक्कत, डॉक्टर से जानिए इसके जोखिम और बचाव के तरीके

Sat, 01 Jun 2024 06:19 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 01 Jun 2024 06:19 PM IST
विज्ञापन
Heatwaves Cause Heart Attacks know how heat affects heart health
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : istock

देश के अधिकतर राज्य इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सभी लोगों को गर्मी से बचाव के लिए निरंतर उपाय करते रहना जरूरी है। उच्च तापमान के अधिक संपर्क में रहने के कारण हीट स्ट्रोक का तो खतरा रहता ही है साथ ही इससे कई अंगों को भी क्षति हो सकती है।



बढ़ता तापमान उन लोगों के लिए भी दिक्कतें बढ़ाने वाला हो सकता है जो पहले से हृदय रोगों के शिकार रहे हैं। इतना ही नहीं गर्म वातावरण में अधिक समय बिताने से हार्ट अटैक जैसी जानलेवा स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

उच्च तापमान का असर ब्लड प्रेशर पर भी पड़ता है। इसके अलावा गर्मियों में होने वाली डिहाइड्रेशन की समस्या भी हृदय पर अतिरिक्त दबाव बढ़ाने वाली हो सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं, गर्मी के दिनों में हृदय स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। आइए जानते हैं कि उच्च तापमान का हृदय स्वास्थ्य पर किस तरह से असर होता है और जोखिमों से बचे रहने के लिए क्या उपाय किए जाने चाहिए?

Heatwaves Cause Heart Attacks know how heat affects heart health
हृदय स्वास्थ्य की समस्या - फोटो : istock

अधिक तापमान के कारण होने वाली समस्याएं

दिल्ली स्थित एक अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ नितिन सेहरावत बताते हैं, तापमान में वृद्धि का संपूर्ण स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर हो सकता है। हृदय की सेहत पर ये अतिरिक्त दबाव डाल सकता है। इन दिनों में हृदय की सेहत पर विशेष ध्यान देते रहना जरूरी है।

गर्मी बढ़ने के साथ अस्पतालों में दिल के धड़कन की अनियमित, ब्लड प्रेशर और दिल का दौरा पड़ने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। गर्मी से संबंधित मौतों के लगभग एक चौथाई मामले हृदय रोगों के कारण होते हैं।

Heatwaves Cause Heart Attacks know how heat affects heart health
हृदय रोगों के मामले - फोटो : istock

ऐसे लोग बरतें विशेष सावधानी

डॉ नितिन बताते हैं, कुछ आयु वर्ग और स्वास्थ्य समस्या वाले लोग गर्मी से संबंधित जटिलताओं के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। बुजुर्गों में इसकी जटिलताओं के मामले अधिक रिपोर्ट किए जाते रहे हैं। ऐसे लोगों को अत्यधिक पसीना आने, कमजोरी, चक्कर आने, मतली और उल्टी जैसे लक्षणों को लेकर विशेषतौर पर सतर्कता बरतते रहने की आवश्यकता है। नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच करते हैं, कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले उपाय करें, दिनभर खूब पानी पीते रहें और सबसे जरूरी बात तेज धूप के संपर्क में आने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heatwaves Cause Heart Attacks know how heat affects heart health
हृदय को कैसे रखें स्वस्थ? - फोटो : istock

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए करें ये उपाय

गर्मी के मौसम में अपने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आप कुछ जरूरी प्रयास कर सकते हैं।

  • दिन भर में खूब सारा तरल पदार्थ पिएं, भले ही आपको प्यास न लगे।
  • तेज धूप (आमतौर पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक) के दौरान जोरदार व्यायाम करने या घरों से बाहर जाने से बचें।
  • मौसम के हिसाब से कपड़े पहनें। सूती और ढीले-ढाले कपड़े आपको गर्मी से बचाते हैं।
  • हृदय को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करते रहना जरूरी है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed