Heart Health Tips: आज की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में, हृदय रोग एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है। अनियमित खान-पान और खराब लाइफस्टाइल के कारण बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और मोटापा सीधे हमारे दिल की सेहत को खतरे में डाल रहे हैं। ऐसे में अपने हृदय को स्वस्थ रखना और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
Health Tips: दिल को सेहतमंद रखने के लिए रोज खाएं ये चार मेवे, कोलेस्ट्रॉल भी रहेगा कंट्रोल
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हृदय रोग एक बड़ी चुनौती बन गई है। ऐसे में सूखे मेवे अपने पोषक तत्वों से आपके दिल को सेहतमंद रख सकते हैं। आइए इस लेख में चार ऐसे ही चार मेवों के बारे में जानते हैं जिन्हें डाइट में शामिल करके आप अपने दिल ख्याल रख सकते हैं।
अखरोट
अखरोट को अक्सर 'ब्रेन फूड' कहा जाता है, लेकिन यह आपके दिल के लिए भी उतना ही फायदेमंद है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत है। ओमेगा-3 सूजन को कम करने, खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को घटाने, रक्त वाहिकाओं के कार्य को बेहतर बनाने और दिल की धड़कन की अनियमितताओं के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
इसके अलावा, इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में सहायता करते हैं। इसलिए आप इस ड्राई फ्रूट को अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Thyroid: थायरॉइड के मरीजों को इन सब्जियों से करना चाहिए परहेज, वरना बढ़ सकती है समस्या
बादाम
बादाम भी हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह मोनोअनसैचुरेटेड फैट, विटामिन E, मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर होता है। मोनोअनसैचुरेटेड फैट खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जबकि अच्छे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बनाए रखता है।
विटामिन E एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो रक्त वाहिकाओं की दीवारों को नुकसान से बचाता है। मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और हृदय की सामान्य कार्यप्रणाली को बनाए रखने में मदद करता है। रोजाना 5-10 भीगे हुए बादाम खाने से आपका दिल स्वस्थ और मजबूत रहता है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: शरीर के लिए प्रोटीन जरूरी पर सीमित मात्रा में, हाई प्रोटीन डाइट से फायदे की जगह हो सकते हैं नुकसान
पिस्ता
पिस्ता एक बेहद स्वादिष्ट मेवा होता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट, फाइबर, प्लांट स्टेरोल्स और कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। प्लांट स्टेरोल्स शरीर में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकने में मदद करते हैं, जिससे एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।
पिस्ता रक्तचाप को कम करने और रक्त वाहिकाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी सहायक है। रोजाना एक छोटी मुट्ठी पिस्ता का सेवन आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
खजूर में घुलनशील फाइबर, पोटेशियम और विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रॉल को खून में अवशोषित होने से रोकता है। पोटेशियम स्वस्थ ब्लड प्रेशर के लेवल को बनाए रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है। रोजाना 2-3 खजूर खाना दिल के स्वास्थ्य के लिए गुणकारी होता है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।