फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health tips: चाय पसंद है तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना हो सकता है नुकसानदायक

Tue, 10 Feb 2026 06:52 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 10 Feb 2026 06:52 PM IST
सार

Healthy Tea Drinking Habits: हमारे देश में ज्यादातर लोग चाय पीना पसंद करते हैं। सीमित मात्रा में चाय पीना कोई गलत आदत नहीं है, मगर इसके सेवन के साथ कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Healthy Tea Habits: Essential Tips to Enjoy Your Daily Tea Without Damaging Your Health
tea - फोटो : Adobe stock

Side Effects Of Tea On Empty Stomach: हमारे देश में चाय केवल एक पेय पदार्थ नहीं, बल्कि एक भावना है जिसकी शुरुआत करोड़ों लोग अपने दिन के पहले प्याले के साथ करते हैं। हालांकि चाय का आनंद तब तक ही सुखद है जब तक इसे सही तरीके और सही समय पर पिया जाए। अक्सर हम चाय पीते समय जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं, जैसे स्वाद के चक्कर में चाय को बहुत अधिक उबाल देते हैं या खाली पेट इसका सेवन करते हैं। 



चाय में मौजूद 'टैनिन' और 'कैफीन' का अत्यधिक सेवन पेट की अंदरूनी परत को उत्तेजित कर सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, चाय पीने की गलत आदतें आयरन के अवशोषण को रोक सकती हैं, जिससे एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप भी चाय के शौकीन हैं, तो इसके औषधीय गुणों का लाभ उठाने और दुष्प्रभावों से बचने के लिए कुछ बुनियादी नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है, जिसके बारे में सभी लोगों को जानना चाहिए।

Healthy Tea Habits: Essential Tips to Enjoy Your Daily Tea Without Damaging Your Health
Tea - फोटो : Adobe stock

खाली पेट चाय पीने के गंभीर नुकसान
सुबह सोकर उठते ही खाली पेट चाय पीना 'एसिड रिफ्लक्स' का सबसे बड़ा कारण है। रात भर खाली रहने के बाद पेट में एसिड की मात्रा अधिक होती है, और चाय का एसिडिक नेचर इसे और बढ़ा देती है। इससे सीने में जलन, गैस और पाचन तंत्र में गड़बड़ी हो सकती है। इसिलिए विशेषज्ञ हमेशा सलाह देते हैं कि चाय से पहले एक गिलास गुनगुना पानी या कुछ हल्का नाश्ता जरूर करना चाहिए।


ये भी पढ़ें- Passive Smoking: पैसिव स्मोकिंग को हल्के में न लें, इन गंभीर बीमारियों का बढ़ा देता है जोखिम
 
Healthy Tea Habits: Essential Tips to Enjoy Your Daily Tea Without Damaging Your Health
tea - फोटो : Adobe stock

भोजन के तुरंत बाद चाय से बचें
क्या आप जानते हैं कि खाने के ठीक बाद चाय पीना आपके भोजन के पोषण को प्रभावित कर सकता है? चाय में मौजूद 'टैनिन' भोजन से मिलने वाले आयरन और कैल्शियम को शरीर में सोखने नहीं देते। इसके कारण लंबे समय में शरीर में खून की कमी और हड्डियों की कमजोरी हो सकती है। भोजन और चाय के बीच कम से कम 1 से 2 घंटे का अंतर रखना स्वास्थ्य के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प है।


ये भी पढ़ें- Bird Flu: क्या फिर बढ़ने लगा कोराना से भी खतरनाक माने जा रहे संक्रमण का खतरा? कौओं की मौत ने बढ़ाई चिंता
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy Tea Habits: Essential Tips to Enjoy Your Daily Tea Without Damaging Your Health
tea - फोटो : Adobe stock

अधिक उबालना और बार-बार गर्म करना है खतरनाक
चाय को कड़क बनाने के लिए उसे बहुत देर तक उबालना उसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स को खत्म कर देता है और एसिड की मात्रा बढ़ा देता है। इसके अलावा, बनी हुई चाय को बार-बार गर्म करना भी सेहत के लिए ठीक नहीं होता। दोबारा गर्म करने से चाय के प्राकृतिक गुण नष्ट हो जाते हैं और उसमें बैक्टीरिया पनपने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे पेट में इन्फेक्शन या जी मिचलाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन
Healthy Tea Habits: Essential Tips to Enjoy Your Daily Tea Without Damaging Your Health
Tea - फोटो : Adobe stock

सोने से पहले और चीनी की मात्रा पर नियंत्रण
चाय का आनंद लेने का सबसे अच्छा समय दोपहर या शाम का नाश्ता है। रात को सोने से पहले चाय पीने से बचें, क्योंकि इसकी कैफीन आपकी नींद को बाधित कर सकती है। साथ ही, चाय में चीनी और दूध की मात्रा कम रखने का प्रयास करें ताकि कैलोरी काउंट कंट्रोल रहे। अगर आप हर्बल चाय या ग्रीन टी का विकल्प चुनते हैं, तो यह आपके मेटाबॉलिज्म और वजन घटाने की प्रक्रिया में और भी अधिक सहायक हो सकता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed