फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दांतों और मसूड़ों को रखना है स्वस्थ, तो इन चीजों का करें सेवन

Sun, 13 Sep 2020 02:22 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 13 Sep 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
Healthy foods to get strong teeth and Healthy gums
दांतो और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के उपाय (प्रतीकात्मक तसल्) - फोटो : social media

दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए सही प्रकार से इनकी देखरेख और नियमित रूप से सफाई करना आवश्यक होता है। दांतों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रुप से दो बार ब्रश करना चाहिए। कभी-कभी ब्रश करने के बाद भी दांतो के बीच में खाने के कण रह जाते हैं। जिससे दांतों में कीड़े लग सकते हैं। फ्लासिंग से दांतों के बीच अटके कणों को निकालना चाहिए, ताकि दांतो में कैविटी की समस्या न हो। इसके अलावा आप अपने आहार में कुछ चीजों को शामिल करके भी दांतो को मजबूत और मसूड़ों को स्वस्थ बना सकते हैं।

Healthy foods to get strong teeth and Healthy gums
cheese - फोटो : pixabay

एक अध्ययन के अनुसार चीज खाने से मुंह में बनने वाले एसिड के स्तर को कम किया जा सकता है। ‘जनरल डेंटिस्ट्री’ में प्रकाशित हुए एक अध्ययन के मुताबिक 12 से 15 वर्ष की उम्र के जो बच्चे चीज का सेवन करते हैं, उनके मुंह में उन बच्चों की तुलना में एसिड का स्तर कम पाया गया जो शुगर फ्री दही और दूध का एक गिलास पीते हैं। अध्ययन के मुताबिक दूध और अन्य खाद्य पदार्थ लेने वाले किशोरो के मुंह में पीएच स्तर में कोई फर्क नहीं दिखा, लेकिन चीज का सेवन करने वाले बच्चों के मुंह में पीएच स्तर में गिरावट देखी गई। इसके आधार पर कहा गया कि शायद चीज मुंह में एसिड के स्तर को कम करने में कारगर हो सकता है।

Healthy foods to get strong teeth and Healthy gums
दांतो को मजबूत रखने के लिए कच्ची सब्जियां और फल खाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

जिस तरह से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम की आवश्यकता होती है, उसी तरह से दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए भी इनका व्यायाम जरूरी है। इसके लिए आप कच्ची सब्जियों का सहारा ले सकते हैं। दांतों और मसूड़ों की एक्सरसाइज करने के लिए कच्ची सब्जियां और फल जैसे खीरा, गाजर, सेब आदि चबा-चबा कर खाएं। इससे आपको पौष्टिक तत्व भी मिलेंगे और दांत भी मजबूत होंगे। इससे आपके दांतों में जमा मैल भी निकल जाता है। जिससे कैविटी की समस्या नहीं होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy foods to get strong teeth and Healthy gums
खाने में फाइबर युक्त आहार शामिल करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

दांतों, मसूड़ो को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए आपको फाइबर युक्त आहार को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन के अनुसार फाइबर युक्त आहार मुंह में लार बनाते हैं। मुंह में सही तरह से लार बनने से न सिर्फ पाचन सही रहता है, बल्कि दांतों और मसूड़ों में कैविटी भी नहीं होती है। इसलिए दांतों और मसूड़ों की मजबूती के लिए फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ अपने खाने में शामिल करें।

विज्ञापन
Healthy foods to get strong teeth and Healthy gums
आप शुगर फ्री च्युइंगम चबा सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विशेषज्ञों के मुताबिक जब आप शुगर या स्टार्च युक्त आहार लेते हैं तो उसके खाने के कुछ समय बाद आपके मुंह में लार की कमी हो जाती है, मुंह में बनने वाले एसिड को कम करने के लिए लार का होना आवश्यक होता है। ऐसे में आप शुगर फ्री च्युइंगम चबा सकते हैं। इससे आपके मुंह में लार का उत्पादन होता है और आपके दांतो की सफाई होती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed