Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित वजन का होना बहुत जरूरी होता है। अधिक बढ़े हुए वजन से कई लोग परेशान होते हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कम वजन की वजह से लोगों की मजाक का विषय बन जाते हैं। कुछ लोग कुपोषण के मरीज भी लगते हैं। अगर आप अपने कम वजन को बढ़ाना चाहते हैं तो उसके लिए कुछ घरेलू तरीके हैं। वजन बढ़ाने के लिए वर्कआउट और अच्छी डाइट जरूरी होती है। कुछ घरेलू तरीकों और खाद्य पदार्थो के रोजाना सेवन से आप चंद महीनों में ही वजन बढ़ा सकते हैं। ये खाद्य सामग्री वजन बढ़ाने में मदद करने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं। इसके साथ ही अधिक कार्बोहाइड्रेट व कैलोरी वाली चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। जैसे आटा, चावल, शहद, मेवे, मक्खन आदि। इन चीजों से वजन सेहतमंद तरीके से बढ़ता है। चलिए जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए किन चीजों का करना चाहिए रोजाना सेवन।
Health Tips: तेजी से वजन बढ़ाने में सहायक हैं ये चीजें, रोजाना सेवन से जल्द दिखेगा लाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय
आलू
आलू में कार्बोहाइड्रेट्स और कॉम्प्लेक्स शुगर होता है, जो वजन बढ़ाने का काम करता है। आलू को आप किसी भी सब्जी के साथ बनाकर खा सकते हैं। आलू का रोजाना सेवन करें। हालांकि स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आलू को किसी भी तरीके से खाएं लेकिन वह अधिक तला भुना न हो।
घी
घी के सेवन से शरीर में वसा की मात्रा बढ़ती है। घी में सैट्योरेटेड फैट और कैलारी की मात्रा अधिक होती है। घी को आप खाने में मिलाकर खा सकते हैं। चाहें तो घी और शक्कर मिलाकर सेवन करें लेकिन घी के सेवन की मात्रा सीमित ही रखें।
केला
वजन बढ़ाने के लिए केला अच्छा विकल्प है। केले में भरपूर मात्रा में कैलोरी होती है। रोजाना केले के सेवन से आपका वजन जरूर बढ़ेगा। केला खाने से एनर्जी मिलती है और सेहत भी बनती है। आप केले को दूध के साथ खा सकते हैं। केले का शेक बनाकर पी सकते हैं।
मेवे के साथ दूध
वजन बढ़ाने के लिए मेवे को दूध में मिलाकर सेवन करें। बादाम, खजूर और अंजीर का सेवन तेजी से वजन बढ़ाता है। आप चाहें तो लगभग 30 ग्राम किशमिश खाने से भी तेजी से वजन बढ़ता है।
-----------------
नोट: यह लेख अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) प्रिया पांडेय के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।