{"_id":"6114a61e8ebc3e77567ccbe8","slug":"healthy-drinks-for-high-uric-acid-control-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलाह: यूरिक एसिड बढ़ गया है तो इन ड्रिंक्स का जरूर करें सेवन, मिल सकते हैं फायदे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सलाह: यूरिक एसिड बढ़ गया है तो इन ड्रिंक्स का जरूर करें सेवन, मिल सकते हैं फायदे
डॉ राजेश मुंडेजा
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने काम में इतना व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास अपनी सेहत का ख्याल रखने तक का भी समय नहीं है। ऐसे में अनियमित जीवनशैली और खराब खानपान लोगों को अनेक बीमारियों का शिकार बना रहा है। मौजूदा समय में यूरिक एसिड का बढ़ना एक आम समस्या बन चुकी है। दरअसल, जब खून में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, तो कई तरह की शारीरिक समस्याएं पैदा हो जाती हैं। जोड़ों में दर्द, पैर और एड़ियों में तेज दर्द, उंगलियों के जोड़ों में सूजन, तलवों का लाल होना और ज्यादा प्यास लगना, शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने के आम लक्षण हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि यूरिक एसिड बढ़ने की वजह से गठिया, गाउट का दर्द और जोड़ों में दर्द की परेशानी बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि अगर शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ गई है तो किस तरह के ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए?
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बेकिंग सोडा वाला ड्रिंक
बेकिंग सोडा का सेवन यूरिक एसिड को कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा को एक गिलास पानी में मिलाएं और नियमित रूप से इस मिश्रण का सेवन करें। विशेषज्ञ कहते हैं कि बेकिंग सोडा यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स को तोड़ने और उन्हें खून में मिलाने में मदद करता है, लेकिन साथ ही यह भी ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में बेकिंग सोडा का सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
नींबू पानी
नींबू पानी का सेवन सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या में भी यह फायदेमंद है। इससे निजात पाने के लिए आप दिन में कम से कम एक बार एक गिलास पानी में नींबू निचोड़कर जरूर पिएं। यह यूरिक एसिड क्रिस्टल से होने वाले नुकसान को कम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
पानी पिएं
रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना सेहत को बहुत सारे लाभ पहुंचा सकता है। शरीर की ज्यादातर परेशानियां तो पानी पीने से ही दूर हो जाती हैं। अगर आप रोजाना कम से कम 2-3 लीटर पानी पीते हैं, तो इससे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। साथ ही यह यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या में भी राहत दे सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बथुए के पत्तों का जूस
यूरिक एसिड बढ़ गया है तो घबराएं नहीं। इसमें बथुए के पत्तों का जूस फायदेमंद हो सकता है। आप रोजाना सुबह खाली पेट इस जूस का सेवन करें और उसके दो घंटे बाद ही कुछ और खाएं या पिएं। इससे यूरिक एसिड की मात्रा को कम करने में मदद मिलती है।
नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25+ वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक, वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।