फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: कोरोना वैक्सीन के साइड-इफेक्ट से छुटकारा दिला सकती हैं ये चार चीजें, जरूर करें सेवन

Wed, 07 Jul 2021 02:02 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 07 Jul 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
Healthy diet plan to get rid of corona vaccine side effects
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi



डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में अब तक 36 करोड़ 13 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 36 लाख से अधिक टीके लगाए गए। इनमें कई ऐसे लोग भी होंगे, जिन्हें वैक्सीन लगवाने के बाद मामूली साइड-इफेक्ट जैसे- बुखार, बदन दर्द, हाथ में दर्द, सिरदर्द, कमजोरी और थकान आदि झेलने पड़े होंगे। हालांकि इसमें चिंता करने वाली कोई बात नहीं है, क्योंकि ये लक्षण दो से तीन दिन तक रहते हैं, उसके बाद अपने आप चले जाते हैं या डॉक्टर इन समस्याओं के लिए सामान्य दवाइयां लेने की सलाह देते हैं। वही कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें टीका लगवाने के बाद कोई भी समस्या नहीं होती। इसलिए लोगों को वैक्सीन से होने वाले साइड-इफेक्ट से बचने के लिए अपनी डाइट पर भी ध्यान देना होगा। आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में, जिनके सेवन से वैक्सीन लेने के बाद के साइड-इफेक्ट से राहत मिल सकती है। 

Healthy diet plan to get rid of corona vaccine side effects
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आहार में पानी से भरपूर चीजें लें 

  • अगर आप वैक्सीन ले चुके हैं तो अपने आहार में उन चीजों को शामिल करें, जिनमें पानी की मात्रा भरपूर हो। इससे आपको भरपूर पोषण मिलेगा और खुद को तरोताजा महसूस करेंगे, क्योंकि शरीर में पानी की कमी कई समस्याएं पैदा कर सकता है। आप अपने आहार में संतरा, आम, खरबूजा, खीरा और आड़ू आदि को शामिल कर सकते हैं। 
Healthy diet plan to get rid of corona vaccine side effects
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं 

  • वैक्सीन लेने के बाद आप अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें, क्योंकि ये फाइबर, विटामिन-सी, फोलेट, मैंगनीज और अन्य विटामिन और खनिज से भरपूर होते हैं। इससे आप ऊर्जावान बने रहेंगे और थकान दूर होगी, साथ ही इससे अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने की संभावना कम रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy diet plan to get rid of corona vaccine side effects
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हल्दी का सेवन करें 

  • हल्दी को एक चमत्कारिक मसाला माना जाता है। यह बदन दर्द और थकान को दूर करने में असरकारी होती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि हल्दी को दूध के साथ लेने पर उसके गुण दोगुने हो जाते हैं। इससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिलता है और साथ ही सर्दी-खांसी, फ्लू के होने की संभावना भी कम रहती है। 
विज्ञापन
Healthy diet plan to get rid of corona vaccine side effects
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अदरक का करें सेवन 

  • अदरक में भी हल्दी की तरह ही कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी और जोश मिलता है। साथ ही यह प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बढ़ावा देता है और उसे और भी शक्तिशाली बना देता है, जिससे शरीर तमाम बीमारियों से लड़ने और उन्हें खत्म करने में सक्षम हो सके। 

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed