फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थायरॉइड के मरीज भूलकर भी न करें इन चार चीजों का सेवन, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

Tue, 28 Sep 2021 04:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 28 Sep 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
health tips thyroid patients avoid these four foods
थायरॉइड के मरीज भूलकर भी न करें इन चार चीजों का सेवन - फोटो : iStock

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

हमारा भोजन हमारी सेहत के लिए काफी ज्यादा जरूरी है, लेकिन अमूमन देखा जाता है कि लोगों ने अपनी दिनचर्या इस तरह तक खराब कर रखी है कि जिससे वे कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। हमे अपने खानपान में ये विशेष ध्यान देना चाहिए कि उसमें विटामिन, कैल्शियम और पोष्टिक आहार होना बेहद जरूरी है। हमारा खानपान ही है जो हमें स्वस्थ रखने में और कई बीमारियों से दूर रखने तक में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं खाने की कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जो हमें थायरॉइड जैसी बीमारी के दौरान बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिए? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी ही खाने की चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें थायरॉइड से पीड़ित लोगों के खाने पर उनकी दिक्कतें और बढ़ सकती हैं।

health tips thyroid patients avoid these four foods
थायरॉइड के मरीज भूलकर भी न करें इन चार चीजों का सेवन - फोटो : पेक्सेल्स

ऑयली और जंक फूड

  • थायरॉइड के मरीजों को ऑयली और जंक फूड जैसी खाने की चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, क्योंकि माना जाता है कि इस तरह की चीजें खाने से थायरॉइड हार्मोन बनाने वाली दवाओं के असर को कम करती है।
health tips thyroid patients avoid these four foods
थायरॉइड के मरीज भूलकर भी न करें इन चार चीजों का सेवन - फोटो : iStock

चीनी का ज्यादा सेवन

  • थायरॉइड के मरीजों के लिए मीठा या चीनी से बनी चीजें भी काफी नुकसानदायक हो सकती हैं। चीनी का सेवन करने से मुंह संबंधी समस्याएं बढ़ने का खतरा बना रहता है। ऐसे में जिन लोगों को थायरॉइड की समस्या हो, उन्हें ज्यादा चीनी या मीठी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
health tips thyroid patients avoid these four foods
थायरॉइड के मरीज भूलकर भी न करें इन चार चीजों का सेवन - फोटो : Istock

ग्लूटेन

  • थायरॉइड के रोगियों को ब्रेड, पाव, बिस्कुट और बंद जैसी चीजें खाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्लूटेन में ऐसे प्रोटीन्स पाए जाते हैं, जो व्यक्ति की इम्यूनिटी सिस्टम को कमजोर कर सकती है। इसलिए इस तरह की चीजों का सेवन करने से खुद को बचाना बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
health tips thyroid patients avoid these four foods
थायरॉइड के मरीज भूलकर भी न करें इन चार चीजों का सेवन - फोटो : Pixabay

ज्यादा मात्रा में कॉफी का सेवन करना

  • भले ही कॉफी पीने से मानसिक तनाव दूर होने जैसी बातें कही जाती हैं, लेकिन अगर इस कॉफी का ज्यादा सेवन किया जाए, तो इससे थायरॉइड से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि इसमें मौजूद नोरेपिनेफ्रीन और एपिनेफ्रीन थायरॉइड को बढ़ावा देते हैं। इसलिए कॉफी के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए।


नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed