डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव- 25 साल
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
कद्दू कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में इसकी सब्जी हमारी सेहत के लिए काफी लाभदायक और फायदेमंद होती है। अमूमन देखा जाता है कि लोग कद्दू की सब्जी बनाकर खाते हैं, जो काफी स्वादिष्ट भी होती है। लेकिन कई लोग इसके बीज फेंक देते हैं, तो कई लोग इनका सेवन करते हैं। वहीं, इन बीजों में विटामिन-ए, सी और ई, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, फोलेट और जिंक जैसे कई पोषक तत्वों का भंडार छुपा होता है। इसलिए इन बीजों का सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। वहीं, कद्दू के बीजों का इस्तेमाल मिठाई में, सूप और सलाद में भी किया जाता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि किन लोगों को कद्दू के बीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं।
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
लो ब्लड प्रेशर वाले मरीज
- अगर आपका ब्लड प्रेशर लो है, तो ऐसी स्थिति में आपको कद्दू के बीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इनमें एंटीऑक्सीडेंट की काफी मात्रा होने के कारण ये ब्लड प्रेशर के स्तर को कम कर सकता है। इसलिए अगर आप लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो इनका सेवन करने से बचें।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
पेट की समस्या वाले मरीज
- अगर आप पेट की समस्या से पीड़ित रहते हैं, तो ऐसे में अगर आप कद्दू के बीज का ज्यादा सेवन करते हैं। तो आप डायरिया, पेट में ऐठन, पेट में सूजन, पेट में दर्द जैसी समस्याओं से और ज्यादा घिर सकते हैं।
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
वजन कंट्रोल करने वाले लोग
- अगर आपका वजन काफी बढ़ चुका है, और अब आप उसे कम करने के लिए डाइट पर हैं। तो ऐसे में भूलकर भी कद्दू के बीजों का सेवन न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि 100 ग्राम कद्दू के बीजों का सेवन करने से 500 से भी ज्यादा कैलोरी बनती है और साथ ही फैट भी होता है।
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।