फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंगन ही नहीं कर सकते हैं इसकी पत्तियों का भी सेवन, मिल सकते हैं ये गजब के फायदे

Thu, 15 Jul 2021 01:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 15 Jul 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
Health tips These are the four benefits of brinjal leaves
brinjal - फोटो : istock

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है अच्छा खानपान। जब हम कुछ हेल्दी खाना खाएंगे, तभी इसके फायदे हमारे शरीर को मिलेंगे। कई सब्जियां ऐसी हैं जो हमें कई तरह के फायदे देने के साथ ही हमें कई बीमारियों से बचाने में भी हमारी मदद करती हैं। अब जैसे बैंगन को ही ले लीजिए। भारत में बैगन को कई तरह से सब्जी, भरवा बैंगन और भरते के रूप में खाया जाता है। हम सब बैंगन का तो सेवन करते हैं, लेकिन हम बैंगन के पत्तों को भूल जाते हैं। दरअसल, ये पत्ते हमारे शरीर को कई फायदे दे सकते हैं, जिनके बारे में शायद हम नहीं जानते हैं। तो चलिए जानते हैं बैंगन के पत्तों के उन फायदों के बारे में जो इनके सेवन करने के बाद आपको मिल सकते हैं।

Health tips These are the four benefits of brinjal leaves
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खून की कमी को दूर करने में मदद

  • जो लोग एनीमिया की समस्या से जूझ रहे है, उनके लिए ये बैंगन की पत्तियां काफी काम आ सकती हैं। बैंगन की पत्तियों का सेवन करने से ये शरीर में होने वाली खून की कमी को भी दूर करने में मदद करती हैं। ऐसे में आप इनका सेवन कर सकते हैं, ताकि आपको फायदा मिल सके।
Health tips These are the four benefits of brinjal leaves
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

किडनी को साफ करने में मदद

  • बैंगन की पत्तियां किडनी के लिए डिटॉक्सिफायर का काम करती हैं। ये नैचुरल तरीके से किडनी को साफ करने में मदद करती हैं। इसके लिए आपको एक बर्तन में थोड़ा पानी रखना है और फिर उसमें 5-6 बैंगन की पत्तियों को डालकर उबाल लेना है। इसके बाद इस पानी को छान लें और कम से कम दिन में तीन बार इसका सेवन करें। इससे आपको लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips These are the four benefits of brinjal leaves
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सूजन हो सकती है कम

  • व्यक्ति कई बार अलग-अलग तरह की सूजन से पीड़ित होता है। वहीं, कई लोग कैंसर से पैदा होने वाली सूजन से परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर आप बैंगन के पत्तों का सेवन करते हैं, तो ये आपकी सूजन को कम करके आपको आराम देने का काम कर सकते हैं। इन पत्तों में फाइटोकेमिकल्स मौजूद होता है, जिसकी वजह से सूजन कम करने में मदद कर पाती हैं।
विज्ञापन
Health tips These are the four benefits of brinjal leaves
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम

  • अगर आप बैंगन के पत्तों का सेवन करते हैं, तो ये आपके बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं। वहीं, अगर कोलेस्ट्रॉल कम होगा, तो इससे आपका वजन कम होने में भी मदद मिल सकती है।


नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed