प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
गर्मियों का मौसम आते ही कई तरह की दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। खाने-पीने से लेकर गर्मी में पसीने निकलने की परेशानी होने लगती है। वहीं, गर्मी लगने की वजह से कुछ खाने-पीने का भी ठीक से मन नहीं करता है, जिसका बुरा प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है। इसलिए हमें गर्मी में अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान देना चाहिए। वहीं, गर्मी में पेय पदार्थों का सेवन अच्छी मात्रा में करना चाहिए। ऐसे में अगर आप गर्मी में खुद को फिट रखना चाहते हैं, अपने लिवर और हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आप कोकम का शरबत पी सकते हैं। कोकम एक सिजनल फल है, जिसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। लोग इसका शरबत बनाकर पीते हैं इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, पोषक तत्व, विटामिन्स व मिरल्स होते हैं, जो हमारे शरीर के साथ-साथ हमारे बालों और त्वचा को भी कई लाभ देते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
2 of 6
कोकम के फायदे
- फोटो : istock
ऐसे हो जाएगा तैयार ये शरबत
- घर पर इस शरबत को आप तैयार कर सकते हैं। आपको सूखे कोकम को पानी में एक-दो घंटे के लिए भिगाना है, और फिर अच्छे से मिलाकर इसका पानी छान लें। छानकर जो कोकम निकला, उसमेंं चीनी, भुना जीरा पाउडर, इलायची पाउडर, काला नमक और साधारण नमक डालकर मिला लें। इसके बाद चीनी के पिघलने तक गैस पर हल्की आंच में 5 मिनट तक पका लें। इसके बाद एक कढ़ाई में कोकम को डालकर अच्छे से उबाल लें और फिर ठंडा होने के लिए एक बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें। इसके बाद जब भी ये शरबत पीना हो, तो एक गिलास में 3-4 चम्मच कोकम का रस डालें और ठंडा पानी मिलाकर तैयार है आपका कोकम शरबत।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दिल कों हेल्दी रखने में करें मदद
- कोकम में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें कैलरी भी बेहद कम होती है। वहीं, इसमें कोलेस्ट्रॉल और सैच्युरेटेड फैट बिल्कुल नहीं होता है। जबकि कोकम में मौजूद मैग्नीशियम, पोटेशियम और मैग्नीज व्यक्ति के दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
लिवर का रखता है ख्याल
- कोकम का रोजाना सेवन करने से ये हमारे लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। ये शरीर में ऑक्सीडेटिव डिजनरेशन को धीमा करता है और शरीर में ठंडा करता है। इसके सेवन से हमारा लिवर अच्छी तरह से काम कर पाता है और लिवर से होने वाली दिक्कतों में हमें राहत मिलने में मदद मिलती है।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
त्वचा के लिए बेहतर
- कोकम हमारी त्वचा को एजिंग से बचाता है, चेहरे पर होने वाले दाने, पिंपल्स आदि में राहत देता है। साथ ही स्किल फ्लोलेस और स्पॉटलेस रहती है। इसमें हमारी मदद कोकम में पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेटिव गुण करते हैं। इसलिए कोकम के शरबत का सेवन करना हमारे शरीर के लिए लाभदायक माना जाता है।