{"_id":"61657f698ebc3ed3d237195d","slug":"health-tips-sonth-milk-benefits-for-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोजाना करें सोंठ के दूध का सेवन, जोड़ों का दर्द ही नहीं इन चार बीमारियों से भी मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
रोजाना करें सोंठ के दूध का सेवन, जोड़ों का दर्द ही नहीं इन चार बीमारियों से भी मिलेगा छुटकारा
हमारे आसपास कई ऐसी बीमारियां हैं, जिनका शिकार हम अक्सर हो जाते हैं। कई बार ये समस्याएं जल्दी खत्म हो जाती हैं, तो कई बार ये काफी लंबे वक्त तक या फिर जिंदगी भर हमारे साथ जुड़ जाती हैं। इसलिए हमें इन बीमारियों से बचने के लिए कई बातों का ध्यान देना पड़ता है। जैसे- हमारा हेल्दी खानपान। हमारा खानपान ही तो है जो हमें कई बीमारियों से लड़ने में और कई तरह की समस्याओं में बचाने का भी काम करता है। हमारे खानपान में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व होना जरूरी है। ऐसे में आप सोंठ के दूध का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि ये हमारे शरीर को कई तरह के लाभ देने के लिए जाना जाता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इम्यूनिटी करता है बूस्ट
सोंठ वायरल फ्लू, सर्दी-जुकाम समेत ही इम्यूनिटी बूस्ट करने का भी काम करता है, क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में आप रोजाना सोंठ वाला दूध पी सकते हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
जोड़ों के दर्द और गठिया में आरामदायक
सोंठ वाला दूध पीने से गठिया और जोड़ों के दर्द में काफी आराम मिलता है। इसके लिए रात को सोने से पहले आपको सोंठ वाले दूध का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
पाचन की दिक्कतें दूर करता है
अगर आप पाचन की समस्या से पीड़ित हैं, तो आप सोंठ वाले दूध का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से ये पेट दर्द, एसिडिटी, कब्ज और खट्टी डकार जैसी दिक्कतों में आराम देने का काम करता है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बुखार सर्दी-खांसी में फायदेमंद
अगर आप बुखार से पीड़ित हैं या आपके गले में दर्द, सर्दी-खांसी जैसी दिक्कतें हो रही हैं। तो आप सोंठ वाले दूध का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से ये शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है और साथ ही बाकी दिक्कतों में भी आराम देने का काम करता है।
नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।