फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: इन चीजों के सेवन से होती है प्रोटीन की जरूरत पूरी, मांसपेशियों के लिए हैं बहुत फायदेमंद

Sat, 04 Feb 2023 09:59 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 04 Feb 2023 09:59 AM IST
विज्ञापन
Health Tips Protein Rich Foods To Avoid Many Health Problems
प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ - फोटो : pixabay

Medically reviewed by-


हिमांशु राय
(आहार और पोषण विशेषज्ञ)
दिल्ली


मजबूत शरीर के लिए हेल्दी मांसपेशियों की बड़ी भूमिका होती है। मांसपेशियां स्वस्थ होती हैं तो रोजमर्रा के हर काम आसानी से किए जा सकते हैं। इससे शरीर के ज्वाइंट्स यानी हड्डियों के जोड़ भी अच्छे हालात में रहते हैं। स्वस्थ और मजबूत शरीर के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। प्रोटीन शरीर की इम्यूनिटी को तो बढ़ाता है, साथ ही मांसपेशियों को भी ताकत देता है। प्रोटीन से शरीर के नए सेल्स का निर्माण होता है। वजन घटाना हो या बढ़ाना हो, दोनों में प्रोटीन की भूमिका अहम है। शरीर को नियमित प्रोटीन की जरूरत होती है जो खान पान से पूरी हो सकती है। इसलिए डाइट में प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए। आहार विशेषज्ञों का कहना है कि सुनियोजित शाकाहारी भोजन के माध्यम से प्रोटीन सहित तमाम पोषक तत्व आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। कई शाकाहारी खाद्य पदार्थों को प्रोटीन से भरपूर माना जाता है। यहां आपको शाकाहारी लोगों के लिए ऐसे ही पांच खाद्य पदार्थों के बारे में बताया जा रहा है, जो प्रोटीन से भरपूर हैं।

Health Tips Protein Rich Foods To Avoid Many Health Problems
दाल के फायदे - फोटो : Istock

मसूर की दाल

मसूर की दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। 240 मिली मसूर के पकी दाल में 18 ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है। साथ ही दाल में कार्ब्स की मात्रा भी अच्छी होती है। 240 मिली यानी एक कप मसूर की दाल से शरीर को आवश्यक 50 फीसदी फाइबर मिलता है। दाल में पाया जाने वाला फाइबर कोलन में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में भी सहायक होता है। 

Health Tips Protein Rich Foods To Avoid Many Health Problems
मटर के फायदे - फोटो : Pixabay

हरी मटर

सब्जियों में भी प्रोटीन होता है। सर्दियों में हरी मटर का सेवन बढ़ जाता है। स्वाद के साथ ही हरी मटर में प्रोटीन भी भरपूर होता है। एक कप यानी 240 मिली हरी मटर में प्रोटीन की मात्रा करीब 9 ग्राम होती है। यह एक कप दूध की तुलना में थोड़ा अधिक मात्रा में होता है। साथ ही हरी मटर से फाइबर, विटामिन ए, सी, के, थायमिन, फोलेट और मैंग्नीज मिलती है। जो शरीर की दैनिक जरूरतों का 25 फीसदी से अधिक मात्रा में होता है। इसके अलावा हरी मटर को आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक, कॉपर और कई अन्य विटामिन्स का भी अच्छा स्रोत माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips Protein Rich Foods To Avoid Many Health Problems
सफेद चना में प्रोटीन - फोटो : Pixabay

सफेद चना

आपको अपनी डाइट में सफेद चने को भी शामिल करना चाहिए। सफेद चना में उच्च मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। एक कप सफेद चने से अनुमानित 15 ग्राम प्रोटीन मिलता है। सफेद चना कार्ब्स, फाइबर, आयरन, फोलेट, फास्फोरस, पोटेशियम और मैंग्नीज का भी स्रोत माना जाता है।

विज्ञापन
Health Tips Protein Rich Foods To Avoid Many Health Problems
सोया मिल्क में प्रोटीन - फोटो : iStock

सोया मिल्क

सोया मिल्क में तमाम प्रोटीन और विटामिन्स की मात्रा होती है। नियमित सोया मिल्क का सेवन शरीर में इन प्रोटीन और विटामिन्स की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करता है। सोयाबीन से बना यह दूध विटामिन और खनिजों का भी स्त्रोत है। 240 मिली सोया मिल्क से 7 ग्राम प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और विटामिन बी12 उचित मात्रा में प्राप्त होता है।

--------------------
नोट: यह लेख आहार और पोषण विशेषज्ञ हिमांशु राय के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। हिमांशु राय दिल्ली के जाने-माने पोषण विशेषज्ञ हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed