फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: चीनी की जगह गुड़ खाना कितना फायदेमंद? जानिए इसके फायदे और नुकसान

Wed, 21 Oct 2026 11:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 21 Oct 2026 11:30 AM IST
सार

Jaggery vs Sugar: गुड़ भारतीय खानपान का पारंपरिक हिस्सा है और इसमें आयरन, पोटैशियम व मैग्नीशियम जैसे खनिज पाए जाते हैं। यह शरीर को ऊर्जा दे सकता है। कुछ स्थितियों में इससे सर्दी-जुकाम, पाचन और लिवर डिटॉक्स करने में भी फायदे मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Potential Health Benefits of Jaggery You Should Know Jaggery for Digestion and Energy
गुड़ या शक्कर क्या बेहतर - फोटो : Amarujala.com/AI

गुड़ का इस्तेमाल भारतीय घरों में सदियों से मिठास बढ़ाने और पारंपरिक घरेलू नुस्खों में किया जाता रहा है। आयुर्वेद में भी इसे खानपान का अहम हिस्सा माना गया है। सफेद चीनी की तुलना में गुड़ में कुछ खनिज तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे खनिज भी होते  हैं। हालांकि, गुड़ भी मुख्य रूप से चीनी का ही एक रूप है, इसलिए इसका सेवन भी सीमित मात्रा में करना चाहिए।



सर्दी-जुकाम से लेकर पाचन संबंधी परेशानियों तक, कई घरेलू उपायों में गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या वास्तव में यह इन समस्याओं में राहत दे सकता है? आइए, इसके फायदों और पारंपरिक उपयोगों के बारे में जानते हैं।

Trending Videos
Potential Health Benefits of Jaggery You Should Know Jaggery for Digestion and Energy
सर्दी-खांसी की समस्या - फोटो : Freepik.com

सर्दी-जुकाम और गले की परेशानी में इस्तेमाल

गुड़ कई बीमारियों से राहत दिलाने में हमारे लिए लाभकारी हो सकता है, विशेषकर श्वसन विकारों और मौसम में बदलाव के कारण होने वाले सर्दी-जुकाम की समस्या में इससे विशेष लाभ पाया जा सकता है। 
 

  • तुलसी के कुछ पत्तों के रस को गुड़ के साथ मिलाकर एक चम्मच दिन में तीन बार लें। इससे गले में दर्द में सर्दी-जुकाम की दिक्कत में विशेष लाभ पाया जा सकता है। 
  • काली मिर्च, तुलसी, सोंठ या तिल के साथ गुड़ का सेवन करने से भी आपको आराम मिल सकता है।
Potential Health Benefits of Jaggery You Should Know Jaggery for Digestion and Energy
पेट की समस्या - फोटो : Freepik.com

पाचन संबंधी समस्याओं में गुड़
 

  • खाने के बाद थोड़ा गुड़ खाने की परंपरा कई भारतीय घरों में प्रचलित है। माना जाता है कि अपच, कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याओं में खाने के बाद गुड़ खाने से लाभ मिल सकता है। कब्ज से राहत के लिए फाइबर युक्त भोजन, पर्याप्त पानी और नियमित शारीरिक गतिविधि पर भी ध्यान देना जरूरी है।


शरीर को मिलती है ऊर्जा 

  • गुड़ में कार्बोहाइड्रेट और शर्करा होती है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है। इसलिए इसका सेवन करने से थोड़े समय के लिए ऊर्जा मिल सकती है। इसमें मौजूद कुछ खनिज भी पोषण में योगदान देते हैं, लेकिन इनकी मात्रा सीमित होती है। थकान दूर करने या शरीर को लंबे समय तक ऊर्जावान बनाए रखने के लिए संतुलित आहार और पर्याप्त नींद जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Potential Health Benefits of Jaggery You Should Know Jaggery for Digestion and Energy
लिवर कैसे हेल्दी रखें - फोटो : Adobe Stock

लिवर होता है डिटॉक्स

गुड़ एक प्राकृतिक क्लींजिंग एजेंट है, खासकर लिवर के लिए इसको बहुत लाभदायक माना जाता है। प्राकृतिक स्वीटनर के रूप में यह शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। लिवर को डिटॉक्स करने के साथ लिवर की बीमारियों को दूर करने में गुड़ खाने को लाभकारी पाया गया है। गुड़ का सेवन लिवर को साफ रखने और इससे संबंधित बीमारियों से बचाने में फायदेमंद हो सकता है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed