फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं भिंडी? यहां जानें इसके फायदों के बारे में

Wed, 04 Aug 2021 01:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 04 Aug 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
Health tips Is ladyfinger beneficial for diabetic patients know the benefits here
lady finger - फोटो : istock

डॉ राजेश मुंडेजा


जनरल फिज़ीशियन
अनुभव- 25 साल से ज्यादा

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja

आज के इस दौर में लगभग हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से जूझ रहा है। बस अंतर ये है कि किसी की बीमारी ज्यादा खतरनाक होती है, तो किसी की कम, लेकिन नुकसान दोनों ही देती हैं। कई ऐसी बीमारियां भी हैं जो एक बार इंसान को लग जाए, तो फिर वे उनका कभी पीछा नहीं छोड़ती हैं। ऐसी ही एक बीमारी है डायबिटीज की। ये समस्या व्यक्ति को अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचाती रहती है। ऐसे में कई तरह की दवाओं का सेवन हर रोज करना पड़ता है और ये हमारे साथ हमेशा के लिए जुड़ जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों की मदद भिंडी कर सकती है? शायद नहीं, लेकिन इसमें मौजूद फोलिक एसिड, कैल्शियम विटामिन- बी और सी स्वास्थ्य को काफी फायदा देते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

Health tips Is ladyfinger beneficial for diabetic patients know the benefits here
फाइबर युक्त भोजन - फोटो : सोशल मीडिया

फाइबर होता है अधिक

  • भिंडी में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसकी वजह से ये डायबिटीज को कम करने में काफी लाभकारी होती है। ये ग्लाइसेमिक कंट्रोल को बढ़ावा देता है और फिर इंसुलिन सोंसिटिविटी को भी बेहतर करने का काम करता है। भिंडी में मौजूद फाइबर के कारण पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिसकी वजह से जल्दी भूख भी नहीं लगती है।
Health tips Is ladyfinger beneficial for diabetic patients know the benefits here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

शुगर लेवल कम रहने में मदद

  • डायबिटीज की शुरुआती स्टेज में भिंडी का सेवन करना फायेदमंद बताया जाता है। अध्ययन बताते हैं कि लोग भिंड़ी खाते हैं, तो इससे उनका शुगर लेवल कम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips Is ladyfinger beneficial for diabetic patients know the benefits here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock/Pixabay

एंटीऑक्सीडेंट भी करता है काम

  • भिंडी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट की काफी अच्छी मात्रा होने की वजह से ये आपके तनाव को भी कम करने में मदद करता है। तनाव कम होने से डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचे रहने में और इन्हें नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। इसलिए भिंडी का सेवन फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
Health tips Is ladyfinger beneficial for diabetic patients know the benefits here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित होता है

  • कई अध्ययन बताते हैं कि डायबिटीज के मरीजों में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में व्यक्ति के आहार में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें होनी चाहिए। इससे कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित होने में मदद मिलती है। इसलिए भिंडी खाने से आपको ये फायदा मिल सकता है।


नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25 + वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है, और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक , वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed