दूध को सेहत के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, लेकिन आज के समय में गाय के दूध के अलावा बाजार में अलग-अलग प्रकार के दूध भी मौजूद हैं। जैसे कि- बादाम का दूध, सोया दूध आदि। ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर बादाम, सोया या गाय के दूध में से कौन सा दूध सेहत के लिए सबसे अच्छा है? वैसे तो हर प्रकार के दूध के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं और यह पूरी तरह से पीने वाले व्यक्ति की डाइट, सेहत और उसकी रोज की पोषक तत्वों की जरूरतों पर निर्भर करता है। आइए जानते हैं स्वास्थ्य के लिहाज से कौन सा दूध सबसे बेहतर है...
{"_id":"5f8eab248ebc3e5fac5ab27f","slug":"health-tips-in-hindi-which-milk-is-best-for-health-almond-soya-or-cow-milk-benefits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन सा दूध है सेहत के लिए सबसे अच्छा? जानिए सबके अलग-अलग फायदों के बारे में","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कौन सा दूध है सेहत के लिए सबसे अच्छा? जानिए सबके अलग-अलग फायदों के बारे में
Tue, 20 Oct 2020 02:51 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 20 Oct 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
बादाम दूध
- विदेशों में लोग बादाम का दूध खूब पसंद कर रहे हैं। इसमें कम कैलोरी और प्रोटीन होता है, जो बच्चों के लिए उपयुक्त है। कुछ कंपनियां बादाम के दूध में कैल्सियम भी मिलाती हैं जबकि कुछ इसमें शुगर भी मिलाते हैं, जिससे यह स्वादिष्ट बन सके। यह दूध उनलोगों के लिए भी ज्यादा बेहतर है जिन्हें गाय के दूध से एलर्जी है या फिर वो उसे पचा नहीं पाते।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सोया दूध
- सोया दूध में प्रोटीन काफी ज्यादा मात्रा में पाई जाती है। यह गाय के दूध के सबसे बेहतर विकल्पों में से एक है। कुछ कंपनियां सोया दूध में कैल्सियम और विटामिन डी भी मिलाती हैं। हालांकि विशेषज्ञ या डॉक्टर इस दूध को उन लोगों को पीने की सलाह नहीं देते, जिन्हें गाय के दूध से एलर्जी है। इसके अलावा यह दूध कम उम्र के बच्चों को भी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि यह उनकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल, किसान सोयाबीन उगाने के दौरान कई प्रकार के कीटनाशक का इस्तेमाल करते हैं, जो बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
गाय का दूध
- गाय के दूध में प्रोटीन, कैल्सियम, विटामिन, मिनरल्स और कार्बोहाइड्रेट आदि पोषक तत्व होते हैं। हालांकि गाय का दूध हर प्रकार के लोगों के लिए अलग-अलग प्रकार में बाजार में उपलब्ध है, जैसे कि- फुल क्रीम, टोंड और लैक्टोज फ्री दूध आदि। इनमें से किसी से वसा को निकाल लिया जाता है तो किसी से नहीं निकाला जाता। इसके अलावा गाय के दूध में कैल्सियम की समान मात्रा पाई जाती है, जिससे हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। तो कुल मिलाकर गाय का दूध ही बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुगों तक, सभी के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें सभी प्रकार के पोषक तत्व प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं, जो सेहत को लाभ पहुंचाते हैं।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।