फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जरूर मिलेगा फायदा

Sat, 23 Jan 2021 07:59 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 23 Jan 2021 07:59 AM IST
विज्ञापन
Health tips in hindi Home remedies to get relief from diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज के समय में डायबिटीज एक आम बीमारी बन गई है, जिससे दुनियाभर में लाखों लोग पीड़ित हैं। भारत में भी इसके मरीज काफी ज्यादा हैं। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें ब्लड शुगर लेवल को लगातार मैनेज करने की जरूरत होती है। यह रोग शरीर में इन्सुलिन हार्मोन के स्रावण में कमी से होता है। इसके अलावा आनुवांशिक या उम्र बढ़ने पर या मोटापे के कारण या तनाव के कारण भी डायबिटीज हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित होते हैं, उनमें हार्ट अटैक का खतरा आम व्यक्ति से कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं डायबिटीज से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में... 

Health tips in hindi Home remedies to get relief from diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

करैले का करें सेवन 

  • डायबिटीज में करैले को काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें कैरेटिन नाम का एक रसायन होता है, जिसका इस्तेमाल प्राकृतिक स्टेरॉयड के रूप में होता है। इससे खून में शुगर का स्तर नहीं बढ़ पाता। इसके लिए आप करैले के 100 मिली. रस में इतना ही पानी पिलाएं और दिन में तीन बार उसका सेवन करें। इससे जरूर फायदा मिलेगा। 
Health tips in hindi Home remedies to get relief from diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मेथी खाएं 

  • डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना कम से कम 50 ग्राम मेथी का सेवन करें तो इससे आपका ग्लूकोज लेवल जरूर नीचे चला जाएगा और आपको डायबिटीज की समस्या में राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips in hindi Home remedies to get relief from diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जामुन भी है फायदेमंद 

  • जामुन, उसका रस, बीज और पत्तियां, ये सभी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होती हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो जामुन के सूखे बीजों को पाउडर बना कर एक चम्मच दिन में दो बार पानी या दूध के साथ लें। इससे आपको राहत जरूर मिलेगी। 
विज्ञापन
Health tips in hindi Home remedies to get relief from diabetes
आंवला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

आंवला और करैले का रस मिलाकर पिएं 

  • आंवले को तो वैसे ही रोगनाशक माना जाता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो एक चम्मच आंवले के रस में करैले का रस मिलाएं और उसे रोज पिएं। यह डायबिटीज की सबसे अच्छी दवा मानी जाती है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed