सर्दियों का मौसम कई प्रकार से हमारी सेहत के लिए चुनौतीपूर्ण माना जाता है। तापमान गिरने के साथ न सिर्फ सर्दी-जुकाम होने का समस्या बनी रहती है, साथ ही कुछ प्रकार के क्रोनिक दर्द की दिक्कत भी आपको परेशान कर सकती है। इन सबके बीच इस मौसम में मोटापे को भी साइलेंटली बढ़ने वाली समस्या के तौर पर जाना जाता है, यानी कि आपको पता भी नहीं चलता है और इस मौसम में आपका वजन बढ़ जाता है।
Health Tips: सर्दियों के इस मौसम में कहीं आप भी न हो जाएं मोटापे के शिकार, इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियों में वजन बढ़ने का कारण
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो कई कारण वजन बढ़ने की समस्या के लिए जिम्मेदार माने जा सकते हैं, पर सर्दियों में वजन बढ़ने का मुख्य कारण कैलोरी का अधिक सेवन करना है। इसके अलावा शारीरिक गतिविधियों में कमी, सेंडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण भी जोखिम बढ़ जाता है। वजन को कंट्रोल में रखने के लिए जरूरी है कि हम सभी आहार पर ध्यान देने के साथ नियमित रूप से अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने के लिए व्यायाम जरूर करें। कुछ बातों का ध्यान रखकर वजन को कंट्रोल रखा जा सकता है।
खान-पान पर दें ध्यान
सर्दियों के इस मौसम में आहार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है, विशेषकर अधिक कैलोरी और कार्ब्स वाली चीजों को खाने से बचना चाहिए। चाहे आप वजन बढ़ाने या घटाने की कोशिश कर रहे हों, प्रोटीन आपके आहार का मुख्य हिस्सा होना चाहिए, मेटाबॉलिज्म के लिए यह बहुत आवश्यक है। इसके अलावा इस मौसम में आहार में फाइबर वाली चीजों को भी जरूर शामिल करें, इससे पाचन स्वास्थ्य ठीक रहता है और अधिक खाने की इच्छा को कंट्रोल किया जा सकता है।
जरूर करें व्यायाम
सर्दियों में अक्सर लोग व्यायाम से दूरी बना लेते हैं, इसे वजन बढ़ाने वाले प्रमुख कारक के तौर पर जाना जाता है। व्यायाम से न सिर्फ आप अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करके वजन को कंट्रोल कर सकते हैं साथ ही यह आपको हृदय रोग और डायबिटीज की जटिलताओं से बचाने के लिए भी जरूरी है। नियमित व्यायाम की आदत आपके मूड को ठीक रखने के लिए भी लाभकारी है।
धूप में जरूर बिताएं कुछ समय
सर्दियों के इस मौसम में सुनिश्चित करें कि रोजाना आप कुछ समय धूप में जरूर बिताएं, ये न सिर्फ आपको विटामिन-डी की जरूरतों को पूरा करने में मददगार है साथ ही मोटापे की समस्या से बचाने में भी इसके लाभ हो सकते हैं। अध्ययनों में पाया गया है कि धूप में समय बिताने से फैट सेल्स बढ़ने नहीं पाते हैं जिससे वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। बढ़ते वजन की समस्या सभी लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाली मानी जाती है।
-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।