फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Remedies for Swollen Finger: सर्दियों में बच्चों की उंगलियों में रहती है सूजन, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

Wed, 19 Jan 2022 05:52 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 19 Jan 2022 05:52 PM IST
विज्ञापन
Health Tips Home Remedies for Swollen Fingers Winter Care Tips in Hindi
Remedies for Swollen Finger - फोटो : Istock

Medically reviewed by-


आचार्य मनीष
(आयुर्वेदाचार्य)
शुद्धी आयुर्वेद, दिल्ली


सर्दियों में मौसमी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। खांसी, जुकाम और बुखार के अलावा त्वचा संबंधी समस्याएं अधिक होती है। खासकर बच्चो को सर्दी में विशेष देखभाल की जरूरत होती है। सर्दी के मौसम में अक्सर बच्चों के हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन आ जाती है। इसलिए विशेषज्ञ छोटे बच्चों को सर्दियों में अधिक गर्म कपड़े पहनने, ठंडे पानी के संपर्क में आने से बचने और मोजे व ऊनी दस्ताने पहनने की सलाह देते हैं। वहीं उंगलियों में सूजन आने से कई बच्चों को खुजली व जलन महसूस होती है। उनके लिए यह कष्टदायक हो सकता है। ऐसे में बच्चों का सर्दियों में खास ख्याल रखना होता है। थोड़ी सावधानी और कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आप बच्चे की उंगलियों में आने वाली सूजन की समस्या से निजात पा सकते हैं। अगर सर्दियों में आपके बच्चे की उंगली में भी सूजन आ जाती है तो आसान घरेलू नुस्खों को अपनाकर आयुर्वेदिक तरीके से समस्या से निजात पाया जा सकता है।

Health Tips Home Remedies for Swollen Fingers Winter Care Tips in Hindi
Remedies for Swollen Finger - फोटो : iStock

हल्दी से करें सूजन दूर

सर्दी के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव में हल्दी फायदेमंद होती है। हल्दी से दर्द और सूजन की समस्या दूर की जा सकती है। अगर ठंड के कारण उंगलियों में सूजन हो गई हो तो हल्दी पाउडर को जैतून के तेल में मिलाकर सूजन वाली जगह पर लगाएं। थोड़ी देर बाद उंगली को साफ पानी से धो लें। इस नुस्खे से हाथ पैर की सूजन को दूर कर सकते हैं। 

Health Tips Home Remedies for Swollen Fingers Winter Care Tips in Hindi
Remedies for Swollen Finger - फोटो : iStock

लहसुन और सरसों के तेल की मालिश

बच्चे हों या बड़े, हर उम्र में सूजन को दूर करने के लिए सरसों के तेल का मालिश लाभदायक होती है। बच्चों के हाथ-पैर की उंगलियों की सूजन दूर करनी हो तो सरसों के तेल में लहसुन की कलियों को डालकर गुनगुना गर्म कर लें। फिर प्रभावित स्थान पर लगाकर मालिश करें। लहसुन वाले सरसो के तेल की मालिश से खुजली से भी राहत मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips Home Remedies for Swollen Fingers Winter Care Tips in Hindi
Remedies for Swollen Finger - फोटो : Pixabay

सूजन में सेंधा नमक असरदार

उंगलियों में सूजन को कम करने के लिए सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। हाथ पैरों की सूजन को दूर करने के लिए सरसों के तेल में एक चम्मच सेंधा नमक मिला कर गरम कर लें। इस मिश्रण को सूजन वाली जगह पर लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे सूजन और खुजली दोनों ही समस्या दूर हो सकती हैं। 

विज्ञापन
Health Tips Home Remedies for Swollen Fingers Winter Care Tips in Hindi
Remedies for Swollen Finger - फोटो : Pixabay

सूजन कम करता है प्याज 

आयुर्वेद के मुताबिक, प्याज में औषधीय गुण होते हैं। प्याज में पाया जाने वाला एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण शरीर की सूजन को कम करने के साथ ही खुजली से भी राहत पहुंचाता है। बच्चों की उंगलियों की सूजन को कम करने के लिए प्याज का इस्तेमाल कर रहे हैं तो प्याज के रस को सूजन वाली जगह पर लगाएं। कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed