फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: दही के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, हो सकता है सेहत को नुकसान

Mon, 17 May 2021 08:07 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 17 May 2021 08:07 AM IST
विज्ञापन
Health tips do not eat these things with curd diet tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आचार्य मनीष


आयुर्वेदाचार्य, शुद्धि आयुर्वेद


दही को सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। आयुर्वेद में इसका काफी महत्व है। आयुर्वेद के मुताबिक, दही पाचन शक्ति बढ़ाने वाला होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, कैल्शियम और प्रोटीन पाए जाते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि जो लोग रोजाना दही का सेवन करते हैं, उनका पाचन तंत्र सही रहता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाव होता है। हालांकि कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिनका सेवन दही के साथ बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये सेहत के  लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं, जिन्हें दही के साथ नहीं खाना चाहिए। 

Health tips do not eat these things with curd diet tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दही के साथ प्याज 

  • गर्मी के दिनों में इन दोनों ही चीजों को खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन चूंकि दही की तासीर ठंडी होती है जबकि प्याज शरीर में गर्मी पैदा करता है। इसलिए इन दोनों का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। इससे एलर्जी, गैस, एसिडिटी और उल्टी की समस्या हो सकती है। 
Health tips do not eat these things with curd diet tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दही के साथ आम 

  • दही और आम की तासीर भी एकदम अलग होती है। दही जहां ठंडी होती है तो आम गरम होता है। इन दोनों का एक साथ सेवन त्वचा संबंधी समस्याएं (जैसे- एलर्जी) पैदा कर सकता है। इस बात का हमेशा ध्यान रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips do not eat these things with curd diet tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दही के साथ मछली 

  • दही और मछली का सेवन भी एकसाथ कभी नहीं करना चाहिए, ये तो आपने शायद सुना भी होगा। अगर आप दही के साथ मछली का सेवन करते हैं तो इससे शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है, कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं, जैसे- अपच या पेट से संबंधित अन्य समस्याएं। 
विज्ञापन
Health tips do not eat these things with curd diet tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दही के साथ उड़द दाल 

  • दही और उड़द दाल का सेवन भी एकसाथ कबी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसका पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। इससे गैस, एसिडिटी, सूजन और दस्त की समस्या हो सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed