{"_id":"60f29ab68ebc3ee5681537fd","slug":"health-tips-consuming-more-pears-can-cause-harm-instead-of-benefits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन लोगों को नाशपाती का नहीं करना चाहिए ज्यादा सेवन, फायदे की जगह हो सकते हैं ये नुकसान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
इन लोगों को नाशपाती का नहीं करना चाहिए ज्यादा सेवन, फायदे की जगह हो सकते हैं ये नुकसान
हम खुद को हेल्दी रखने के लिए अच्छे खानपान का सेवन करते हैं। साथ ही हम कई तरह के फलों का भी सेवन करते हैं, और मौसम के हिसाब से ये फल बदलते भी रहते हैं। हर फल के अपने फायदे होते हैं, जैसे- नाशपाती। ये हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में काफी मदद करते हैं और वजन कम करने में भी लाभदायक होते हैं। वहीं, इसमें पाए जाने वाले खनिज, फाइटोन्यूट्रिएंट्स, डाइट फाइबर, विटामिन और पॉलीफेनोल्स जैसे पोषक तत्व काफी फायदा देते हैं। इस मौसमी फल को खाने से हमारे शरीर को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन अगर नाशपाती का ज्यादा सेवन किया जाए तो ये हमें फायदे की जगह पर नुकसान दे सकता है। इसलिए हमें इनका ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि किन लोगों को इनका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए, नहीं तो फायदे की जगह पर नुकसान हो सकते हैं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
एलर्जी वाले लोगों को
अगर आपको एलर्जी की समस्या है, तो आपको नाशपाती का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, जब नाशपाती से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली मिलती है, तब इससे एलर्जी होती है। ऐसे में इसके कुछ प्रोटीन हानिकारक साबित हो जाते हैं, और ये एक तरह का पदार्थ पूरे शरीर में छोड़ता है जिसकी वजह से एलर्जी होती है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पेट से जुड़ी दिक्कतों वाले लोगों को
जिन लोगों के पेट में दिक्कत होती है, जिन्हें पेट से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसे लोगों को नाशपाती का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। अगर ऐसे लोग इसका ज्यादा सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद फाइबर पेट में ऐंठन, कब्ज, आंतों की गैस, दस्त, कब्ज जैसी समस्याएं पैदा या इन्हें बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
जो अपना वजन कम करना चाहते हों
वैसे तो नाशपाती वजन घटाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद डाइट फाइबर पेट की भूख को शांत करने में मदद करते हैं और ज्यादा खाने को नियंत्रित करते हैं। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। वहीं, पुरुषों के लिए 2500 और महिलाओं के लिए 2 हजार कैलोरी है, लेकिन अगर आप पहले ही इतनी कैलोरी अन्य खाने से ले चुके हैं और फिर नाशपाती का सेवन करते हैं। तो ऐसे में ये आपका वजन बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ब्लड प्रेशर की दिक्कत वालों को
नाशपाती में जिंक, पोटैशियम और मैग्नीशियम मौजूद होते हैं, जो हमारे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। लेकिन दूसरी तरफ अगर आप इनका ज्यादा सेवन करते हैं, तो ये आपका ब्लड प्रेशर लेवल बिगाड़ सकता है। ऐसे में आपको कई दिक्कतें हो सकती हैं। जैसे- सांस लेने में दिक्कतें, हिहाइड्रेशन, चक्कर आना, मतली, बेहोशी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।